Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया – पढ़े पूरी खबर

On: May 14, 2026 6:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़ – उत्तर प्रदेश के जिले से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी सगी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी साली के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और इसी रिश्ते को लेकर यह खौफनाक कदम उठाया गया।

नैना कुमारी प्रोफाइल - Img
नैना कुमारी प्रोफाइल – Img

जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के धर्मचक गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति (27) बुधवार सुबह करीब 7 बजे बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा। परिवार वालों ने दामाद समझकर उसका स्वागत किया। नाश्ता-पानी करने के बाद उसने अपनी साली नैना कुमारी (18) को बातचीत के बहाने कमरे में बुलाया।

कमरे में पहुंचते ही जितेंद्र ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़कर कमरे के बाहर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। तभी दूसरी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे।

परिजनों के अनुसार जितेंद्र ने पहले नैना की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली चला ली। घटना इतनी दर्दनाक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे और गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोहे की सरिया से खिड़की खोली और फिर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से तमंचा भी बरामद किया गया है।

मृतक जितेंद्र प्रजापति की शादी महज 9 महीने पहले नैना की बड़ी बहन से हुई थी। शादी के बाद उसका अपनी साली नैना के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। दोनों परिवारों के घरों की दूरी लगभग 15 किलोमीटर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी।

घटना के बाद मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना से हैरान हैं कि आखिर एक दामाद ने अपनी ही साली के साथ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा और सीओ जयंत यादव मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत जुटाए और पूरे घटनास्थल की जांच की। सीओ जयंत यादव ने बताया कि युवक ने पहले अपनी साली की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली। मौके से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। 

जिस घर में कुछ महीने पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है। परिवार के लोग सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जितेंद्र और नैना के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी पहले कभी सामने नहीं आई थी। यह मामला रिश्तों के बदलते स्वरूप और भावनात्मक तनाव की एक दर्दनाक तस्वीर पेश करता है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या और आत्महत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now