टुनटुन सिंह, गोपालगंज/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से 20 महिलाओं को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं ब्यूटी पार्लर से जुड़े आधुनिक काम सीख रही हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने…
Read Moreगोपालगंज न्यूज़: बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
टुनटुन सिंह गोपालगंज/न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बुआ के घर देकर चचेरे भाई के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक…
Read Moreगोपालगंज में 230 पुराने तालाबों का होगा कायाकल्प, गर्मी में भी पानी से भरे रहेंगे तालाब; लगेंगे इलेक्ट्रिक पंप
टुनटुन सिंह गोपालगंज न्यूज़। बिहार के गोपालगंज जिले के ग्रामीण इलाकों में बदहाल पड़े पुराने तालाबों की तस्वीर अब बदलने वाली है। वर्ष 2027 में जिले के करीब 230 पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके तहत तालाबों की खुदाई, सफाई, चारों ओर मिट्टी का ऊंचा बांध, घेराबंदी और पौधरोपण जैसे कार्य किए जाएंगे। खास बात यह है कि तालाबों में सालोंभर पानी बनाए रखने के लिए विद्युत चालित पंप लगाने की भी योजना बनाई गई है। इससे गर्मी के मौसम में भी तालाबों में पानी की कमी नहीं होगी।…
Read Moreगोपालगंज के डुमरिया में 23 नवंबर को होगा नारायणी महोत्सव – जानिए पूरा कार्यक्रम की जानकारी
गोपालगंज/न्यूज़ (टुनटुन सिंह) : गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड अंतर्गत डुमरिया में 23 नवंबर 2026 को नारायणी नदी के तट पर भव्य नारायणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एक दिवसीय इस महोत्सव में गंगा आरती मुख्य आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नारायणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोपालगंज जिलाधिकारी समीर सौरभ ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, टेंट, मंच निर्माण और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।…
Read Moreगोपालगंज की सोनी बनीं अगस्तया गुप्ता, AIIMS में कराया जेंडर ट्रांजिशन – जानिए पूरा मामला
टुनटुन सिंह, गोपालगंज/न्यूज़ – गोपालगंज के मीरगंज से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मटिहानी गांव की रहने वाली 20 वर्षीय सोनी कुमारी अब अगस्तया गुप्ता के नाम से अपनी नई पहचान के साथ जिंदगी जी रही हैं। बचपन से ही खुद को लड़के के रूप में महसूस करने वाले अगस्तया ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चिकित्सकीय परामर्श, हार्मोन थेरेपी और सर्जरी के जरिए जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया पूरी की है। उनकी यह यात्रा पहचान, आत्मविश्वास और…
Read Moreगोपालगंज सदर अस्पताल में दो मरीजों की मौत की जांच तेज, SDM-DDC ने खंगाले वार्ड और CCTV फुटेज – जाने पूरा मामला
गोपालगंज/न्यूज़ (टुनटुन सिंह): गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में छठ के दिन दो मरीजों की मौत और उसके बाद हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर उच्चस्तरीय जांच तेज हो गई है। डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर गठित जांच टीम शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंची। टीम में डीडीसी गौरव कुमार, सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह समेत तीन अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, लेबर वार्ड और विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घटना के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की…
Read Moreगोपालगंज में लालू यादव ने मां थावे भवानी के दरबार में टेका माथा, राबड़ी और रोहिणी भी रहीं साथ
गोपालगंज/न्यूज़ (प्रतिभा कुमारी): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने गृह जिले गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां थावे दुर्गा मंदिर में पहुंचकर मां थावे भवानी की पूजा-अर्चना की। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य भी मौजूद रहीं। तीनों ने मां के दरबार में माथा टेककर बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लालू यादव के गोपालगंज दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर में लालू…
Read Moreकटेया न्यूज़: विशाखापट्टनम से घर लौट रहा युवक 10 दिन से लापता – मदद करे ढ़ूढ़ने मे
कटेया/गोपालगंज न्यूज़ (प्रतिभा कुमारी): छठ पर्व पर घर लौटने के लिए विशाखापट्टनम से निकला गोपालगंज का एक युवक पिछले 11 दिनों से लापता है। कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी गुलाब कुशवाहा ने 8 नवंबर की शाम अपने परिजनों को फोन कर घर आने की सूचना दी थी। लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा है। बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं। पिता अकलू भगत ने कटेया थाने में आवेदन देकर पुलिस से बेटे की सकुशल तलाश करने की…
Read Moreकरवतही में सजा देहात का पहला लिटरेचर फेस्टिवल, सदानीरा महोत्सव में साहित्यकारों और शिक्षाविदों का लगा जमावड़ा – पढ़े पूरी खबर
गोपालगंज/न्यूज़ (टुनटुन सिंह) : बिहार के गोपालगंज जिले के करवतही बाजार में बुधवार को देहात का पहला लिटरेचर फेस्टिवल सदानीरा महोत्सव-2026 आयोजित किया गया। साहित्य, संस्कृति और विचारों के अनूठे संगम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस महोत्सव में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, कवियों और सांस्कृतिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम ने साबित किया कि साहित्य के प्रति रुचि केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में भी साहित्य और विचारों की मजबूत परंपरा मौजूद है। महोत्सव का शुभारंभ गंगा महासभा के राष्ट्रीय…
Read Moreगोपालगंज में HIV जागरूकता अभियान शुरू, DM ने किया उद्घाटन – पढ़े पूरी खबर
गोपालगंज/न्यूज़ (टुनटुन सिंह): गोपालगंज में HIV संक्रमण से बचाव और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी समीर सौरभ ने किया। इस अभियान के तहत ANM, GNM और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को HIV संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक कर सकें। गोपालगंज सदर अस्पताल परिसर में HIV संक्रमण से बचाव और रोकथाम…
Read More