गोपालगंज के किसानों की बढ़ेगी कमाई! 4,559 हेक्टेयर में होगी सरसों-तीसी की खेती, बीज खरीद पर मिलेगा अनुदान

गोपालगंज न्यूज़ (टुनटुन सिंह) गोपालगंज जिले के किसानों के लिए रबी सीजन में अच्छी खबर है। इस बार कृषि विभाग ने तेलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में कुल 4,559 हेक्टेयर भूमि पर तेलहन की खेती कराई जाएगी। इसमें सबसे अधिक 3,771 हेक्टेयर में सरसों और 736 हेक्टेयर में तीसी की खेती का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, 41 हेक्टेयर में सूर्यमुखी की खेती होगी। खास बात यह है कि किसानों को सरसों, तीसी सहित तेलहनी फसलों के बीज की खरीद पर…

Read More

गोपालगंज के सूरज और निशांत का बिहार अंडर-16 टीम में चयन, गुजरात में दिखाएंगे दमखम

गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और खुशी की खबर है। टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सूरज कुमार और निशांत कुमार का चयन बिहार अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात में किया जाएगा, जहां बिहार की टीम अपना दमखम दिखाएगी। बिहार का पहला मुकाबला बंगाल की टीम के साथ होगा। दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी और पूरे जिले के खेल प्रेमियों…

Read More

Gopalganj Nursing Home Patient Death: 4 लाख के इलाज के बाद भी नहीं बची जान, परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और मनमानी से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक, मरीज को सितंबर महीने में पैर में हुए एक मामूली घाव के बाद इलाज के लिए निजी नर्सिंग…

Read More

VM मेमोरियल कॉलेज का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखने की ABVP ने उठाई मांग – पढ़े लेटेस्ट खबर

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गोपालगंज ने जिले के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से उठाते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गोपालगंज स्थित विक्टोरिया मेमोरियल इंटर कॉलेज (भी.एम.) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर करने तथा विद्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। अभाविप के जिला संयोजक हरिओम राय के नेतृत्व में छात्र पत्रिका प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खेलो भारत प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह,…

Read More

गोपालगंज में पुलिस वैन-ट्रेलर भिड़ंत से, होमगार्ड जवान की मौत – पढ़े लेटेस्ट खबर

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के थावे बाईपास पर स्थित तकिया गांव के पास मंगलवार की रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। महावीरी अखाड़ा जुलूस में ड्यूटी पर तैनात जवानों को ले जा रही पुलिस वैन को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान विकेश कुमार राय पुलिस वैन से कुछ जवानों को मीरगंज छोड़कर वापस गोपालगंज पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने वैन में सामने से जोरदार टक्कर मार…

Read More

गोपालगंज में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा! Facebook पर विदेशी नौकरी का झांसा देकर 100 लोगों से 95 लाख की ठगी, एजेंट फरार

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: बिहार के गोपालगंज में विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर विज्ञापन देकर करीब 100 लोगों से 95 लाख रुपये की ठगी की गई है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने सोमवार को एसपी दरबार पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और जिला समाहरणालय के मुख्य गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने फेसबुक पर विदेश में आकर्षक नौकरी और वीजा दिलाने का विज्ञापन दिया था। इस झांसे में गोपालगंज…

Read More

गोपेश्वर कॉलेज में ABVP का चार दिवसीय अनशन कुलपति के आश्वासन पर समाप्त, छात्रों की ये थीं बड़ी मांगें – पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज (Gopalganj News): गोपालगंज जिले के हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज में छात्रहितों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा चलाया जा रहा चार दिवसीय अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त हो गया। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JP University) के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेयी ने स्वयं कॉलेज परिसर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कुलपति ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। जानकारी के अनुसार, ABVP के कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से कॉलेज…

Read More

बिहार न्यूज़: बेमौसम बारिश से बिहार के किसान बर्बाद! धान की फसल गिरी, 679 करोड़ का नुकसान, सरकार ने दिया ये भरोसा

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। राज्य के कई जिलों में खेतों में खड़ी पकी धान की फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सीतामढ़ी और मधुबनी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट के तहत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।…

Read More

गोपालगंज में दोस्ती का काला सच: 300 रुपये लाने भेजा, घर से उड़ा दिया 2 लाख का माल, 8 घंटे में पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में दोस्ती के भरोसे को तोड़कर दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। श्रीपुर थाना क्षेत्र के मंगहा गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर भरोसा करके उसे घर भेजा, लेकिन उस दोस्त ने मौके का फायदा उठाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर इस मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मंगहा गांव निवासी योगेंद्र…

Read More

गोपालगंज में वोटर लिस्ट सुधार को लेकर बीएलओ घर-घर जाकर जुटा रहे जानकारी, फॉर्म-6 भरने की अपील

गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज जिले में इन दिनों मतदाता सूची को दुरुस्त करने का विशेष अभियान जोरों पर है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए थे या किन्हीं कारणों से कट गए थे, उन्हें दोबारा जोड़ने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से वंचित न रहे। बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन गोपालगंज जिले के सभी 2,373 मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने…

Read More