टहलते युवक सौरभ कुशवाहा को 4 अपराधियों ने मारी गोली, गोपालगंज रेफर – पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंन्धौरा गांव के समीप मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे टहलने निकले 22 वर्षीय युवक को चार हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। घायल युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के लक्षीचक गांव निवासी रविन्द्र कुशवाहा के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुशवाहा उर्फ गोलू कुशवाहा के रूप में हुई है, जो वर्तमान…

Read More

गोपालगंज में पिता की डांट से नौवीं की छात्रा ने पेड़ से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस – पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज (बिहार), 10 नवंबर। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता की डांट से आहत नौवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा प्रियंका कुमारी का शव मंगलवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर चंवरा की ओर एक पीपल के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतका की…

Read More

गोपालगंज बाइक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहित दंपती की मौत

गोपालगंज न्यूज़। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के ब्रज किशोर हाट के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव निवासी सुदामा राम के 26 वर्षीय बेटे अक्षय कुमार और उनकी 22 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें…

Read More

Gopalganj Nursing Home Patient Death: 4 लाख के इलाज के बाद भी नहीं बची जान, परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और मनमानी से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक, मरीज को सितंबर महीने में पैर में हुए एक मामूली घाव के बाद इलाज के लिए निजी नर्सिंग…

Read More

ABVP की ‘नेकी की दीवार’ पहल: छपरा जंक्शन पर जरूरतमंदों व बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र, किताबें और खिलौने – पढ़े पूरी खबर

छपरा/न्यूज़ – दीपावली के इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), छपरा के सेवा आयाम ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा’ (SFS) ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक हृदयस्पर्शी पहल की। ‘नेकी की दीवार’ मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार शाम छपरा जंक्शन परिसर में उपस्थित बेसहारा बुजुर्गों, माताओं-बहनों और मासूम बच्चों के बीच कपड़े, किताबें, खिलौने एवं अन्य जरूरी वस्तुएं बांटी गईं। विदित हो कि अभाविप ने शहरवासियों से आग्रह किया था कि त्योहार पर घरों से निकलने वाले ऐसे उपयोगी सामान जो उनके काम न आ…

Read More

गोपालगंज में 673 शिक्षकों से वसूली, 6 नवंबर सुबह 11 बजे तक जमा नहीं तो FIR – पढ़े पूरा मामला

गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज शिक्षा विभाग वसूली को लेकर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग ने सरकारी खाते से जरूरत से ज्यादा राशि प्राप्त करने वाले 673 प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों की सूची जारी की है। इन शिक्षकों को अतिरिक्त भुगतान की राशि 6 नवंबर सुबह 11 बजे तक सरकारी खाते में जमा करनी होगी। तय समय तक राशि जमा नहीं करने पर FIR की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सुबह से ही शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की भीड़ जुटने लगी। कोई सूची में…

Read More

VM मेमोरियल कॉलेज का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखने की ABVP ने उठाई मांग – पढ़े लेटेस्ट खबर

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गोपालगंज ने जिले के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से उठाते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गोपालगंज स्थित विक्टोरिया मेमोरियल इंटर कॉलेज (भी.एम.) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर करने तथा विद्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। अभाविप के जिला संयोजक हरिओम राय के नेतृत्व में छात्र पत्रिका प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खेलो भारत प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह,…

Read More

गोपालगंज में पुलिस वैन-ट्रेलर भिड़ंत से, होमगार्ड जवान की मौत – पढ़े लेटेस्ट खबर

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के थावे बाईपास पर स्थित तकिया गांव के पास मंगलवार की रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। महावीरी अखाड़ा जुलूस में ड्यूटी पर तैनात जवानों को ले जा रही पुलिस वैन को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान विकेश कुमार राय पुलिस वैन से कुछ जवानों को मीरगंज छोड़कर वापस गोपालगंज पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने वैन में सामने से जोरदार टक्कर मार…

Read More

गोपेश्वर कॉलेज में ABVP का चार दिवसीय अनशन कुलपति के आश्वासन पर समाप्त, छात्रों की ये थीं बड़ी मांगें – पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज (Gopalganj News): गोपालगंज जिले के हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज में छात्रहितों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा चलाया जा रहा चार दिवसीय अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त हो गया। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JP University) के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेयी ने स्वयं कॉलेज परिसर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कुलपति ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। जानकारी के अनुसार, ABVP के कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से कॉलेज…

Read More

गोपालगंज सड़क हादसा: कोचिंग जा रहे छात्र की मौत, 2 गंभीर घायल; पटना रेफर

गोपालगंज न्यूज़: बिहार के गोपालगंज से एक दुखद खबर सामने आ रही है। थावे थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में इंटर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, केशवपुर गांव निवासी शंभू शर्मा का बेटा अनूप शर्मा (मृतक) रोज की तरह अपनी बाइक से कोचिंग पढ़ने के…

Read More