गोपालगंज बाइक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहित दंपती की मौत

गोपालगंज न्यूज़। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के ब्रज किशोर हाट के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव निवासी सुदामा राम के 26 वर्षीय बेटे अक्षय कुमार और उनकी 22 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें…

Read More

सरदार पटेल जयंती पर गोपालगंज में 450+ युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ – पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज (बिहार) न्यूज़: राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को गोपालगंज जिले में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। ‘माय भारत’ (MY Bharat) , जिला प्रशासन गोपालगंज और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्ति मिनी मैराथन’ का भव्य आयोजन किया गया। बिहार में इस विशेष अभियान के लिए गोपालगंज जिले का चयन किया गया था, जिससे जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है। मिंज स्टेडियम, गोपालगंज से प्रारंभ हुई इस मैराथन में 450 से अधिक युवाओं ने…

Read More

गोपालगंज में वोटर लिस्ट सुधार को लेकर बीएलओ घर-घर जाकर जुटा रहे जानकारी, फॉर्म-6 भरने की अपील

गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज जिले में इन दिनों मतदाता सूची को दुरुस्त करने का विशेष अभियान जोरों पर है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए थे या किन्हीं कारणों से कट गए थे, उन्हें दोबारा जोड़ने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से वंचित न रहे। बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन गोपालगंज जिले के सभी 2,373 मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने…

Read More

गोपालगंज सड़क हादसा: कोचिंग जा रहे छात्र की मौत, 2 गंभीर घायल; पटना रेफर

गोपालगंज न्यूज़: बिहार के गोपालगंज से एक दुखद खबर सामने आ रही है। थावे थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में इंटर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, केशवपुर गांव निवासी शंभू शर्मा का बेटा अनूप शर्मा (मृतक) रोज की तरह अपनी बाइक से कोचिंग पढ़ने के…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़: गोपालगंज में टीकाकरण के बाद लौट रहीं आशा कर्मी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोपालगंज (बिहार) न्यूज़: गोपालगंज जिले के सासामुसा पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। टीकाकरण कार्य के बाद अपने बेटे के साथ बाइक से लौट रहीं 51 वर्षीय आशा कर्मी टुनी देवी की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई है। इस घटना से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, टुनी देवी गोपालपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव, वार्ड संख्या 14 निवासी मनोज कुमार मिश्रा की पत्नी थीं। वह गांव…

Read More

गोपालगंज न्यूज़: लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाएंगे प्रशांत किशोर – 10 हजार युवाओं को नौकरी का दावा

गोपालगंज न्यूज़: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार में बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। उन्होंने साफ तौर पर ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाया जाएगा और 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। गोपालगंज के श्याम वाटिका में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने या हटाने…

Read More

गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेले में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, मेरा युवा भारत ने दिया “नशा रूपी महिषासुर वध” का संदेश

गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज माय भारत – मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, जिला इकाई गोपालगंज के तत्वावधान में दुर्गा पूजा मेले के पावन अवसर पर नशे के विरुद्ध एक सशक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला युवा अधिकारी श्री शशांक मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने मेले में आए हजारों श्रद्धालुओं और युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। इस अभियान का मुख्य आकर्षण पंडाल में लगाई गई विशेष झांकी रही, जिसमें _”नशा रूपी महिषासुर का वध करती हुई माँ दुर्गा”_ की मनमोहक और प्रतीकात्मक…

Read More

गोपालगंज लव अफेयर हत्याकांड: 12 साल की बच्ची की हत्या, मुख्य आरोपी सुजीत कुमार गिरफ्तार, 72 घंटे में खुलासा

गोपालगंज/बिहार न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अज़मत गांव से 10 अक्टूबर को अचानक गायब हुई 12 वर्षीय छात्रा संजना का शव 12 अक्टूबर को बरामद हुआ। पुलिस ने मात्र 72 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, यह हत्या लव अफेयर के कारण की गई थी। गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

Read More

Palm Tree Dispute Turns Violent in Gopalganj, 4 of Family Injured; Woman Critical

Palm

Gopalganj palm tree dispute turns violent in Jalalpur village. Four family members were injured, while a woman was referred to Sadar Hospital 🟢 WhatsApp Group Join Now 🔵 Telegram Group Join Now Gopalganj, Bihar News : Gopalganj A dispute over a palm tree turned violent in Jalalpur village under Kuchaykot police station in Bihar’s Gopalganj district, leaving four members of the same family injured. A woman reportedly sustained serious head injuries and was referred to Gopalganj Sadar Hospital for better medical treatment. The incident has raised concerns among local residents…

Read More

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव 2026: 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर नेता, कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी  टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ (Bar Association) के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर बुधवार को वकालतखाना परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे प्रारंभ हुई, जो शाम 4:00 बजे तक चलेगी। मतदान के दौरान दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक भोजनावकाश निर्धारित किया गया है। इस चुनाव में कुल 28 पदों के लिए मतदान कराया…

Read More