गोपालगंज न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव में सोमवार की देर रात पति-पत्नी के बीच हुए तीखे विवाद के बाद 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमेठी कला गांव निवासी आगम मांझी के पुत्र मुकेश मांझी (30) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल…
Read MoreTag: Gopalganj Tds Virals News
गोपालगंज सड़क हादसा: कोचिंग जा रहे छात्र की मौत, 2 गंभीर घायल; पटना रेफर
गोपालगंज न्यूज़: बिहार के गोपालगंज से एक दुखद खबर सामने आ रही है। थावे थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में इंटर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, केशवपुर गांव निवासी शंभू शर्मा का बेटा अनूप शर्मा (मृतक) रोज की तरह अपनी बाइक से कोचिंग पढ़ने के…
Read Moreगोपालगंज न्यूज़: कुचायकोट के हॉस्पिटल कर्मी ने की खुदकुशी, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
गोपालगंज ब्रेकिंग न्यूज़ (बिहार): राजधानी पटना के गोसाईं टोला थाना क्षेत्र स्थित सरपंच गली में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक 24 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया बाबू टोला का रहने वाला था। वह पटना में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था। पुलिस को रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि युवक ने खुद को कमरे में…
Read Moreगोपालगंज न्यूज़: लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाएंगे प्रशांत किशोर – 10 हजार युवाओं को नौकरी का दावा
गोपालगंज न्यूज़: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार में बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। उन्होंने साफ तौर पर ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाया जाएगा और 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। गोपालगंज के श्याम वाटिका में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने या हटाने…
Read MoreJSCP Gopalganj: गोपालगंज मे जन शक्ति छात्र परिषद (JSCP) का स्थापना
टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/गोपालगंज- जन शक्ति छात्र परिषद (JSCP) के स्थापना समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। JSCP Gopalganj – इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री रेयाजुल हक़ राजू की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री रेयाजुल हक़ राजू ने कहा कि छात्र राजनीति लोकतंत्र की नर्सरी होती है और यदि छात्र संगठित होकर शिक्षा, अधिकार और समाज के लिए संघर्ष करें तो देश का भविष्य सशक्त बनता…
Read Moreगोपालगंज में एबीवीपी का 67वां प्रांत अधिवेशन शुरू – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
टीडीएस वायरलस न्यूज़ | गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले के मिंज स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर बिहार प्रांत के 67वें प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ हो गया है। तीन दिवसीय यह ऐतिहासिक अधिवेशन 3 जनवरी से 5 जनवरी तक चलेगा, जिसमें उत्तर बिहार के सभी जिलों से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, प्रतिनिधि, पदाधिकारी और पूर्व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गोपालगंज को एक बार फिर प्रांत अधिवेशन की मेजबानी का अवसर मिला है, जिससे जिले में उत्साह और उल्लास का…
Read More