गोपालगंज/न्यूज़ (प्रतिभा कुमारी)। बिहार छठ महापर्व के अवसर पर गोपालगंज के सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने अपने आवास पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान सांसद अपने बेटे और बहू के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और जरूरतमंद परिवार पहुंचे। सांसद ने छठ व्रतियों को साड़ी, बांस के सूप, नारियल, फल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। पूजन सामग्री मिलने पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।…
Read More