गोपालगंज/बिहार न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गोपालगंज ने जिले के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से उठाते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गोपालगंज स्थित विक्टोरिया मेमोरियल इंटर कॉलेज (भी.एम.) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर करने तथा विद्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।
अभाविप के जिला संयोजक हरिओम राय के नेतृत्व में छात्र पत्रिका प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खेलो भारत प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, सोशल मीडिया प्रांत सह-संयोजक रोहित जायसवाल सहित परिषद के कई पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि स्वामी विवेकानंद का जीवन, उनके विचार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर शिक्षण संस्थान का नामकरण करने और परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण एवं शिक्षा के महत्व से प्रेरणा मिलेगी।
परिषद ने इस मांग को गोपालगंज की शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए शिक्षा मंत्री से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और आवश्यक कार्रवाई की दिशा में कदम उठाएगी।
सदर विधायक सुभाष सिंह ने भी शिक्षा मंत्री के समक्ष मजबूती से उठाया मुद्दा इस महत्वपूर्ण मांग को आगे बढ़ाने में गोपालगंज के सदर विधायक सुभाष सिंह ने भी सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने अभाविप की मांग को प्राथमिकता देते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी के समक्ष मजबूती से रखने की पहल की। इस सहयोग के लिए अभाविप गोपालगंज ने सदर विधायक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ऋतिक पंडित, आशुतोष कुमार, तेजस्वी कुशवाहा, संकेत कुमार, गोलू शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल में सहभागिता की।
Q1: गोपालगंज में अभाविप ने क्या मांग की है? Ans: अभाविप गोपालगंज ने विक्टोरिया मेमोरियल इंटर कॉलेज (VM College) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने और परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
Q2: यह ज्ञापन किसे सौंपा गया? Ans: यह ज्ञापन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी को सौंपा गया है।
Q3: इस मांग का नेतृत्व किसने किया? Ans: अभाविप के जिला संयोजक हरिओम राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सदर विधायक सुभाष सिंह ने भी सहयोग किया।
Q4: कॉलेज का नाम बदलने के पीछे क्या तर्क दिया गया है? Ans: अभाविप का मानना है कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर संस्थान होने से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण की भावना मजबूत होगी।






