छपरा/सारण न्यूज़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), छपरा के ‘खेलो भारत’ आयाम के तत्वावधान में ज्ञान गंगा सेंट्रल स्कूल, छपरा में ‘युवा ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उचित मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उदय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्ञान गंगा सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य…
Read MoreVM मेमोरियल कॉलेज का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखने की ABVP ने उठाई मांग – पढ़े लेटेस्ट खबर
गोपालगंज/बिहार न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गोपालगंज ने जिले के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से उठाते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गोपालगंज स्थित विक्टोरिया मेमोरियल इंटर कॉलेज (भी.एम.) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर करने तथा विद्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। अभाविप के जिला संयोजक हरिओम राय के नेतृत्व में छात्र पत्रिका प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खेलो भारत प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह,…
Read Moreगोपालगंज में पुलिस वैन-ट्रेलर भिड़ंत से, होमगार्ड जवान की मौत – पढ़े लेटेस्ट खबर
गोपालगंज/बिहार न्यूज़: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के थावे बाईपास पर स्थित तकिया गांव के पास मंगलवार की रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। महावीरी अखाड़ा जुलूस में ड्यूटी पर तैनात जवानों को ले जा रही पुलिस वैन को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान विकेश कुमार राय पुलिस वैन से कुछ जवानों को मीरगंज छोड़कर वापस गोपालगंज पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने वैन में सामने से जोरदार टक्कर मार…
Read Moreमांझागढ़ में शिक्षिका के खाते में 17.49 लाख फर्जी वेतन भुगतान मामले में FIR – पढ़े पूरी खबर
मांझा, गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज के मांझागढ़ स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, रूपनछाप में बिना वैध नियोजन और विधिवत योगदान के वेतन भुगतान का मामला सामने आया है। शिक्षिका खुशबू कुमारी के खाते में फरवरी 2016 से फरवरी 2024 तक 17 लाख 49 हजार 507 रुपए का कथित फर्जी भुगतान किया गया। इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ वैभव शुक्ला ने मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। त्रिसदस्यीय जांच समिति ने तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी और तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी की भूमिका भी दोषपूर्ण पाई है। दोनों के…
Read Moreगोपालगंज में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा! Facebook पर विदेशी नौकरी का झांसा देकर 100 लोगों से 95 लाख की ठगी, एजेंट फरार
गोपालगंज/बिहार न्यूज़: बिहार के गोपालगंज में विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर विज्ञापन देकर करीब 100 लोगों से 95 लाख रुपये की ठगी की गई है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने सोमवार को एसपी दरबार पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और जिला समाहरणालय के मुख्य गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने फेसबुक पर विदेश में आकर्षक नौकरी और वीजा दिलाने का विज्ञापन दिया था। इस झांसे में गोपालगंज…
Read Moreमहिला संग रंगरलियां मना रहा था ASI, पकड़ाते ही कर डाली ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 3 घायल – पढ़े पूरी खबर
मधुबनी/न्यूज़: मधुबनी जिले में एक पुलिसकर्मी की करतूत सामने आई. जिसने पुलिस महकमे को सवालों के घेरे में ला दिया. बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ पुलिस पिकेट में तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप है. घटना में विजय यादव नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं. ASI चंद्रमोहन…
Read Moreगोपेश्वर कॉलेज में ABVP का चार दिवसीय अनशन कुलपति के आश्वासन पर समाप्त, छात्रों की ये थीं बड़ी मांगें – पढ़े पूरी खबर
गोपालगंज (Gopalganj News): गोपालगंज जिले के हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज में छात्रहितों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा चलाया जा रहा चार दिवसीय अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त हो गया। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JP University) के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेयी ने स्वयं कॉलेज परिसर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कुलपति ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। जानकारी के अनुसार, ABVP के कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से कॉलेज…
Read Moreसरदार पटेल जयंती पर गोपालगंज में 450+ युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ – पढ़े पूरी खबर
गोपालगंज (बिहार) न्यूज़: राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को गोपालगंज जिले में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। ‘माय भारत’ (MY Bharat) , जिला प्रशासन गोपालगंज और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्ति मिनी मैराथन’ का भव्य आयोजन किया गया। बिहार में इस विशेष अभियान के लिए गोपालगंज जिले का चयन किया गया था, जिससे जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है। मिंज स्टेडियम, गोपालगंज से प्रारंभ हुई इस मैराथन में 450 से अधिक युवाओं ने…
Read Moreपटना में ABVP की ‘छात्र गर्जना रैली’, गोपालगंज ने दिखाया दम – पढ़े पूरी खबर
PATNA/GOPALGANJ NEWS: बिहार की राजधानी पटना में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरम है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आह्वान पर 30 अक्टूबर को आयोजित ‘छात्र गर्जना रैली’ में गोपालगंज जिले के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त भागीदारी निभाई। इस रैली ने छात्र शक्ति की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देते हुए सत्ता और प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। अभाविप गोपालगंज के जिला संयोजक हरिओम राय के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का दल विशेष रूप से पटना पहुंचा। कारगिल चौक से गांधी मैदान तक निकाली गई…
Read Moreबिहार न्यूज़: बेमौसम बारिश से बिहार के किसान बर्बाद! धान की फसल गिरी, 679 करोड़ का नुकसान, सरकार ने दिया ये भरोसा
गोपालगंज/बिहार न्यूज़: बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। राज्य के कई जिलों में खेतों में खड़ी पकी धान की फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सीतामढ़ी और मधुबनी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट के तहत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।…
Read More