Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज न्यूज़: सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने की मांग, किसानों का जोरदार प्रदर्शन

On: December 15, 2025 2:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज – सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने की मांग, किसानों का जोरदार प्रदर्शन

गोपालगंज जिले के सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर रविवार को किसानों और मजदूरों ने मिल गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार से मिल की नीलामी को तत्काल रद्द करने और मिल को सरकारी स्तर पर फिर से चालू कराने की मांग की।

किसानों का कहना है कि सासामुसा मिल बंद होने से क्षेत्र के हजारों किसान और मजदूर बेरोजगारी व आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मिल से जुड़े किसानों और मजदूरों के बकाया भुगतान को भी शीघ्र करने की मांग की।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान अर्जुन सिंह, ध्रुप प्रसाद, सत्येंद्र बैठा, गुड्डू प्रसाद, सुनील यादव समेत सैकड़ों किसान और मजदूर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now