
थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को सदर एसडीपीओ प्रांजल के द्वारा ने मंदिर के पुजारियों से गहन पूछताछ किया गया।
बता दें कि दुर्गा मंदिर के गर्भ गृह से बुधवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा दुर्गा मां की करोड़ो रुपए का आभूषण व लॉकर चोरी कर ली गई। पुलिस इस माामले मेें मंदिर के पूजारियों में किसी ने लााइन का काम तो नही किया है।
जिसके चलते मां की सारी आभूषण चोरी कर ली गई है। एक सौ पुजारियों से गहन पूछताछ कर तथा जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की पिछले दस दिनों में ऐसे किसी व्यक्ति को पूजा कराए है,जो संदिग्ध व्यक्ति हो।इसके अलावा कई बिंदुओं पर पुजारियों से गहन पूछताछ किया गया।
हालांकि एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मंदिर के 19 पुजारियों का मोबाइल नंबर रडार पर रखा गया है। जिसका कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।एसपी ने बताया की हम लोग अहम सुराग तक पहुंचने के लिए हर कदम उठाकर रहे हैं। जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा…







