टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज | ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन–15: ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन–15 के तहत पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट 2026 में आज दूसरा लीग मुकाबला भगवानपुर बनाम बनकटिया के बीच खेला गया। मुकाबले में बनकटिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भगवानपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनकटिया की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैन ऑफ द मैच का खिताब अभिषेक को मिला, जिन्होंने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।
8 जनवरी को मुकाबला: खालगांव बनाम मझवलिया
आज के मुख्य अतिथि:
- शंभू मिश्रा (समाजसेवी)
- रंजीत कुमार श्रीवास्तव, संचालक – पीहू हॉस्पिटल (समऊर बाजार)
🏏 टूर्नामेंट: संरक्षक – रंजीत तिवारी
- सचिव – शंभु मिश्र
मुख्य कार्यकर्ता:
लालू तिवारी, प्रशांत दुबे, बिकाश दुबे, रंजीत श्रीवास्तव, हीरा, अनमोल, अनिल, बिनोद, श्रीराम, अमन दुबे, ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग में लगातार रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।







