Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

हथुआ कॉलेज मे ABVP छात्रों का जोरदार प्रदर्शन | परीक्षा केंद्र बदलने की मांग तेज

On: March 31, 2026 9:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ के छात्रों में आक्रोश, अभाविप (ABVP) ने किया विरोध प्रदर्शन

हथुआ (गोपालगंज) से एक खबर सामने आ रही है, जहां गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ के बीए प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-2029) के छात्रों ने परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। परीक्षा केंद्र को भोला प्रसाद सिंह कॉलेज, भोरे निर्धारित किए जाने के फैसले से नाराज़ छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई और ज्ञापन सौंपा।

ABVP क्या है पूरा मामला? विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा केंद्र सूची में गोपेश्वर कॉलेज के छात्रों का सेंटर भोरे स्थित कॉलेज में निर्धारित किया गया है। इस फैसले के बाद छात्रों में असंतोष फैल गया है। उनका कहना है कि यह परीक्षा केंद्र उनके लिए बेहद असुविधाजनक है, क्योंकि यह न सिर्फ दूर है बल्कि विपरीत दिशा में भी पड़ता है।

छात्रों के अनुसार, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को लगभग 80 से 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसे में समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बहुत मुश्किल होगा।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि भोरे जाने के लिए न तो बसों की समुचित व्यवस्था है और न ही ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में छात्रों को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा, जो हर किसी के लिए संभव नहीं है।

इसके अलावा, मीरगंज-भोरे सड़क निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे रास्ते में और अधिक कठिनाई हो रही है। खराब सड़क और लंबी दूरी के कारण परीक्षा छूटने का डर छात्रों में साफ देखा जा सकता है।

अभाविप (ABVP) का समर्थन, प्रशासन को चेतावनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के जिला सह-संयोजक प्रतीक मिश्रा ने छात्रों के समर्थन में कहा कि प्रशासन को तुरंत इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र को नजदीकी कॉलेजों में शिफ्ट किया जाए।एबीवीपी ने सौपा ज्ञापन कॉलेज प्रशासन को - img

अभाविप (abvp) ने सुझाव दिया है कि परीक्षा केंद्र को कमला राय कॉलेज, गोपालगंज या महेंद्र महिला कॉलेज, गोपालगंज में स्थानांतरित किया जाए, जिससे छात्रों को राहत मिल सके।

प्रतीक मिश्रा (Pratik Mishra) ने साफ कहा कि यदि जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो अभाविप छात्रहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Abvp Hathuwa | प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राएं इस प्रदर्शन में कई छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से सचिव नीतीश कुमार, संयोजक नवीन सोलंकी, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अमित सिंह, वर्तमान अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, उपाध्यक्ष यश कुमार, तथा छात्राएं साक्षी, नेहा, तनु, ऋतु सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

छात्रों की मुख्य समस्याएं

  • परीक्षा केंद्र की दूरी 80-100 किमी तक
  • यातायात साधनों की कमी
  • सड़क निर्माण कार्य के कारण रास्ता बाधित
  • समय पर केंद्र पहुंचने में कठिनाई
  • परीक्षा छूटने का डर

Abvp Hathuwa news

छात्रों की समस्याएं वाजिब नजर आ रही हैं। इतनी लंबी दूरी और कमजोर यातायात व्यवस्था के बीच परीक्षा देना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन छात्रों की मांगों को कितना गंभीरता से लेता है और क्या परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जाता है या नहीं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now