Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में GNM छात्राओं को पढ़ाई के दौरान शादी करने पर नामांकन रद्द करने की चेतावनी – जाने पूरा मामला

On: April 17, 2026 5:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, हथुवा बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हथुआ स्थित जीएनएम (General Nursing and Midwifery) स्कूल द्वारा छात्राओं के लिए सख्त नियम लागू किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, यदि कोई छात्रा शैक्षणिक सत्र के दौरान शादी करती है तो उसका नामांकन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। यह आदेश 16 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्कूल प्रशासन द्वारा इस नोटिस को संस्थान की दीवारों पर चस्पा किया गया, जिसके बाद छात्राओं और अभिभावकों के बीच चिंता और बहस का माहौल बन गया है। कई लोग इसे छात्राओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं।

प्रिंसिपल मानसी सिंह के अनुसार, यह नियम कोई नया नहीं है बल्कि विभागीय निर्देशों के तहत पहले से लागू है। एडमिशन के समय ही छात्राओं से एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करवाए जाते हैं, जिसमें स्पष्ट लिखा होता है कि वे तीन साल के कोर्स के दौरान विवाह नहीं करेंगी। उनका कहना है कि नर्सिंग शिक्षा एक आवासीय और अनुशासित प्रशिक्षण है, जहां शादी जैसी जिम्मेदारियां पढ़ाई में बाधा डाल सकती हैं।

GNM क्या है? पूरी जानकारी-GNM यानी General Nursing and Midwifery एक डिप्लोमा कोर्स है, जो खासतौर पर स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने वाली छात्राओं के लिए बनाया गया है। यह कोर्स मुख्य रूप से मरीजों की देखभाल, अस्पताल प्रबंधन और प्रसूति सेवाओं से जुड़ा होता है।

GNM कोर्स की अवधि- GNM कोर्स आमतौर पर 3 साल + 6 महीने की इंटर्नशिप का होता है।

योग्यता

  • 12वीं पास (आमतौर पर साइंस या आर्ट्स स्ट्रीम)
  • न्यूनतम 40-50% अंक
  • केवल लड़कियों के लिए कई संस्थानों में प्राथमिकता

GNM में क्या सिखाया जाता है? इस कोर्स के दौरान छात्राओं को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह की ट्रेनिंग दी जाती है:

  • मरीजों की देखभाल (Patient Care)
  • प्राथमिक उपचार (First Aid)
  • प्रसूति एवं नवजात शिशु की देखभाल
  • अस्पताल के उपकरणों का उपयोग
  • इमरजेंसी हैंडलिंग
  • दवाइयों की जानकारी

GNM छात्राएं अस्पतालों में इंटर्नशिप के दौरान वास्तविक मरीजों की सेवा करती हैं, जिससे उन्हें फील्ड का अनुभव मिलता है।

GNM करने के बाद क्या कर सकती हैं? GNM कोर्स पूरा करने के बाद छात्राओं के पास कई करियर विकल्प होते हैं:

  • स्टाफ नर्स
  • हॉस्पिटल वार्ड नर्स
  • कम्युनिटी हेल्थ वर्कर
  • सरकारी अस्पतालों में नौकरी
  • प्राइवेट क्लीनिक और नर्सिंग होम
  • विदेशों में नर्सिंग जॉब (अच्छी सैलरी के साथ)

गोपालगंज के हथुवा मे विवाद क्यों बढ़ रहा है? नोटिस के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे महिलाओं की स्वतंत्रता के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए जरूरी अनुशासन मानते हैं।सवाल उठ रहा है कि क्या शादी करना किसी छात्रा का निजी अधिकार नहीं है? क्या ऐसा नियम कानूनी रूप से सही है? क्या यह सिर्फ लड़कियों के लिए ही क्यों लागू है?

क्या कहते हैं जो पहले से GNM है? शिक्षा औऱ नौकरी करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि नर्सिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स में अनुशासन जरूरी है, लेकिन किसी के निजी जीवन पर प्रतिबंध लगाना संवैधानिक बहस का विषय हो सकता है।

GNM GOPALGANJ

गोपालगंज का यह मामला अब सिर्फ एक नोटिस तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था, महिलाओं के अधिकार और संस्थागत नियमों के बीच टकराव का उदाहरण बन गया है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है और क्या इस नियम में कोई बदलाव किया जाएगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now