Fulwariya Government Degree College Admission 2026: गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के लकड़ी बनवीर स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन 27 जून से शुरू हुए थे और 6 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार अब तक 66 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जबकि 39 छात्रों का नामांकन लॉक हो चुका है। इनमें 36 छात्राएं और 3 छात्र शामिल हैं। शुरुआती दिनों में ही छात्राओं की अधिक भागीदारी यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि राज्य सरकार ने कॉलेज में नियमित शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य के साथ योग्य शिक्षकों और प्रोफेसरों की नियुक्ति कर दी है। इससे नए सत्र से नियमित पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई है और क्षेत्र के सभी योग्य छात्र-छात्राओं को समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। उनका कहना है कि यह कॉलेज फुलवरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है।
वहीं ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले महाविद्यालय के लिए दूसरी जगह भूमि चिन्हित की गई थी, लेकिन छात्रों की आसान पहुंच को देखते हुए फिलहाल इसका संचालन लकड़ी बनवीर स्थित हाई स्कूल के नए भवन से किया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शिक्षण माहौल मिलेगा।
Fulwariya Gov Degree College Admission 2026 news | इस नए सरकारी डिग्री कॉलेज के शुरू होने से सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा, जिन्हें अब तक स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने से समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह पहल काफी लाभकारी साबित हो सकती है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी डिग्री कॉलेजों की संख्या बढ़ने से उच्च शिक्षा में नामांकन दर में सुधार होगा और छात्राओं की शिक्षा को भी नई गति मिलेगी। फुलवरिया का यह नया महाविद्यालय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन और नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है।









