Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Sabji Rate: गोपालगंज में सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट – जाने आज बाजार मे कितना ₹ महंगा है सब्जी

On: August 25, 2026 10:08 PM
Follow Us:
Gopalganj Sabji Rate
---Advertisement---

गोपालगंज में सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट, गोभी 120 तो हरी मिर्च 100 रुपये किलो

Gopalganj Sabji Rate, गोपालगंज न्यूज़। बरसात के मौसम में एक बार फिर सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब आठ दिनों में गोपालगंज के बाजारों में कई हरी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। कुछ सब्जियों की कीमत लगभग दोगुनी तक पहुंच गई है। महंगाई का असर अब लोगों की खरीदारी पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

Gopalganj Sabji Rate गोभी 120 रुपये और हरी मिर्च 100 रुपये किलो-गोपालगंज के बाजार में गोभी की कीमत बढ़कर करीब 120 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं हरी मिर्च 100 रुपये किलो तक बिक रही है। परवल का भाव 70 से 75 रुपये और बैगन करीब 60 रुपये किलो पहुंच गया है। सब्जियों के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही है। पहले लोग एक साथ कई तरह की सब्जियां खरीद लेते थे, लेकिन अब कीमत देखकर मात्रा कम करनी पड़ रही है।

Gopalganj Sabji Rate -भिंडी, नेनुआ और करेला भी महंगे सब्जी मंडी में नेनुआ और भिंडी 30 से 35 रुपये किलो बिक रही है। करेला 40 से 50 रुपये और तरोई करीब 40 रुपये किलो है। लौकी की कीमत करीब 50 रुपये किलो बताई जा रही है। वहीं कच्चा केला 60 रुपये दर्जन, टमाटर 60 रुपये किलो और प्याज 48 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे रोजाना खाना बनाने के लिए जरूरी सामान की लागत बढ़ गई है।

कीमत बढ़ते ही लोगों ने घटाई खरीदारी, Gopalganj Sabji Rate – बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों का कहना है कि कुछ ही दिनों में कीमतों में अचानक तेजी आई है। पहले जहां परिवार अपनी जरूरत के मुताबिक अलग-अलग सब्जियां खरीदते थे, वहीं अब महंगाई के कारण कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है। अधिवक्ता नगर की पूनम देवी के अनुसार, सब्जियों के अलावा आटा, दाल और मसालों की कीमतों में भी बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। आमदनी में खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च लगातार बढ़ रहा है।

Gopalganj Sabji Rate August Month बरसात में आवक प्रभावित, अगले महीने भी राहत मुश्किल-सब्जी कारोबारियों के अनुसार बरसात के मौसम में खेतों से सब्जियों की आवक प्रभावित होती है। बारिश के कारण परिवहन में परेशानी के साथ सब्जियों के जल्दी खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसका असर बाजार की कीमतों पर पड़ता है।कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक महीने में सब्जियों की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। हालांकि आवक सामान्य होने पर कुछ सब्जियों के दाम में राहत मिल सकती है।

Gopalganj Sabji Rate | गोपालगंज में प्रमुख सब्जियों के मौजूदा भाव

सब्जी कीमत
गोभी ₹120/किलो
हरी मिर्च ₹100/किलो
परवल ₹70-75/किलो
बैगन ₹60/किलो
टमाटर ₹60/किलो
करेला ₹40-50/किलो
प्याज ₹48-50/किलो
तरोई ₹40/किलो
नेनुआ ₹30-35/किलो
भिंडी ₹30-35/किलो
लौकी ₹50/किलो
कच्चा केला ₹60/दर्जन

FAQs: Gopalganj Sabji Rate

1. गोपालगंज में गोभी का भाव कितना है?
गोपालगंज के बाजार में गोभी करीब 120 रुपये किलो बिक रही है।

2. हरी मिर्च कितने रुपये किलो है?
हरी मिर्च की कीमत करीब 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

3. गोपालगंज में परवल का भाव क्या है?
परवल 70 से 75 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है।

4. सब्जियों के दाम क्यों बढ़े हैं?
बरसात के कारण आवक प्रभावित होने और सब्जियों के जल्दी खराब होने से कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

5. क्या अगले महीने सब्जियों के दाम कम होंगे?
व्यापारियों के अनुसार अगले एक महीने में बड़ी राहत की संभावना कम है, हालांकि आवक सामान्य होने पर कुछ कीमतें घट सकती हैं।

Gopalganj Sabji Rate
खुदरा सब्जी दुकान से लिया गया फोटो

नोट: सब्जियों के खुदरा भाव बाजार, दुकान और दिन के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now