Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

कुर्म टोली गांव में नाले में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत

On: December 16, 2025 4:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज में नाले में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में मातम

टीडीएस वायरलस न्यूज़ – गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्म टोली गांव में एक दर्दनाक हादसे में नाले में डूबकर 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान शहाबुद्दीन अंसारी की पुत्री शना परवीन (Shana Parvin) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शना परवीन घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते पास के नाले में गिर गई। परिजनों को इस घटना की तत्काल जानकारी नहीं हो सकी।

बच्ची के अचानक गायब होने पर परिजन उसे आसपास खोजते रहे, लेकिन करीब एक घंटे तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

खोजबीन के दौरान बाद में पता चला कि बच्ची नाले में गिरकर डूब गई है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नाले से बाहर निकाला और इलाज के लिए मॉडल अस्पताल (Madal Hospital) के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर दानिश अहमद ने बताया कि बच्ची अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत अवस्था में थी। मृत घोषित होने के बाद परिजन शव को घर लेकर लौट गए।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर