मांझा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की साप्ताहिक बैठक, टीकाकरण लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) (Manjha CHC) में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले सप्ताह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी दिनों में टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
Manjha CHC News- बैठक में स्वास्थ्य समिति प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार (Siddhartha Kumar) और बीसीएम सुनील कुमार (Sunil Kumar)ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी सर्वे बुक तथा डीयू बुक के अनुसार टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिस दिन टीकाकरण किया जाए, उसी दिन संबंधित पोर्टल पर उसकी रिपोर्ट अपलोड की जाए। रिपोर्टिंग में देरी होने से विभागीय कार्य प्रभावित होता है, इसलिए समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने के लिए भी कहा गया।
बैठक के दौरान वैक्सीन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम ने कहा कि टीकाकरण शुरू करने से पहले उपलब्ध वैक्सीन की स्थिति, स्टेज और एक्सपायरी डेट की अच्छी तरह जांच कर ली जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एक्सपायर या संदिग्ध वैक्सीन का उपयोग नहीं होना चाहिए।
इसके अलावा बैठक में लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Manjha CHC – बैठक में कई कार्यरत एएनएम मौजूद रहीं। इनमें पार्वती कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा, स्वाति प्रिया, सुनीता कुमारी और कमला कुमारी प्रमुख रूप से शामिल थीं। स्वास्थ्य विभाग के अकाउंट सेक्शन से जुड़े मुकेश ओझा ने बताया कि कुछ एएनएम अवकाश पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सकीं।
Manjha CHC – इसके अलावा फैमिली प्लानिंग विभाग के लेखाकार अविनाश पटेल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
Manjha CHC news – स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे और गर्भवती महिला तक समय पर टीकाकरण पहुंचे। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मियों से पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील की।
Gopalganj Manjha CHC news
मांझा सीएचसी में आयोजित इस बैठक को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभाग को उम्मीद है कि नियमित समीक्षा और निगरानी से टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।






