Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

सिपाया खास गांव: हॉस्पिटल से लौट रही पुनीता देवी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

On: December 24, 2025 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़: गोपालगंज जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां अस्पताल से लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

इस हृदयविदारक घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर इलाके की है।

जानकारी के अनुसार विषंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव निवासी छतरी यादव की पत्नी पुनीता देवी (28 वर्ष) अपने पति का हाल-चाल लेने और उन्हें खाना देने शहर के बंजारी स्थित एक निजी नर्सिंग होम गई थीं।

पुनीता देवी के पति छतरी यादव का हाल ही में हर्निया का ऑपरेशन हुआ था और वे इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती थे।

बताया जा रहा है कि पुनीता देवी पिछले कुछ दिनों से हजियापुर इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं ताकि इलाज के दौरान अपने पति की देखभाल कर सकें।

रोज की तरह अपने पति को खाना खिलाने और उनका हाल जानने नर्सिंग होम पहुंची थीं। पति से मिलकर जब वह वापस अपने किराए के मकान लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुनीता देवी हजियापुर में सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा।

अस्पताल में शव की शिनाख्त कराई गई, जिसके बाद मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

जैसे ही परिजनों को सूचना मिली, वे सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति, जो स्वयं नर्सिंग होम में भर्ती हैं, जब इस हादसे की जानकारी दी गई तो वे behosh हो गए।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

इसके साथ ही वहा मैजूद लोगो से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हजियापुर इलाके में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही ट्रैफिक नियंत्रण की कोई ठोस व्यवस्था है,

जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है,

तो दूसरी ओर पत्नी की इस तरह असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। पुलिस अब इस मामले में फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now