Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Great victory for Khalgaon: ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन 15 में खालगाव की शानदार जीत

On: January 8, 2026 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, पंचदेवरी/गोपालगंज: ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन 15 के तहत आयोजित पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आज टूर्नामेंट का चौथा लीग मुकाबला खालगाँव बनाम मझवालिया के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।

मैच में खालगाव (Khalgaw) की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मझवालिया की टीम खलगाव के धारदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी।

मझवालिया ने 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। टीम की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम और अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से रन गति पर असर पड़ा।

खालगाँव की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिनोद ने शानदार प्रदर्शन किया और मझवालिया के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। बिनोद ने 4 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट झटके और पूरे मुकाबले में छाए रहे। उनके  बेहतरीन प्रदर्शन ने मैच की दिशा बदल दी।

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खागाव की टीम ने बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 11.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। खालगाव के बल्लेबाजों ने संयम का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए जीत सुनिश्चित की।

खालगाव के बिनोद को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया। दर्शकों ने उनके शानदार खेल की जमकर तारीफ की।

इस मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट और भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। कल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खालगाव बनाम महुअवा के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह  है।

आज के मुकाबले में मुख्य अतिथि दिशा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दुर्गेश तिवारी, समाजसेवी रंजीत तिवारी, नीतीश श्रीवास्तव, रंजीत कुमार श्रीवास्तव (संचालक – पीहू हॉस्पिटल, समऊर बाजार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

टूर्नामेंट को सफल आयोजन बनाने मे रंजीत तिवारी, सचिव शंभु मिश्र सहित मुख्य कार्यकर्ता लालू तिवारी, प्रशांत दुबे, विकास दुबे, रंजीत श्रीवास्तव, हीरा, अनमोल, अनिल, बिनोद, श्रीराम और अमन दुबे का अहम योगदान रहा।

ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन 15 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्रामीण स्तर पर भी क्रिकेट का जुनून किसी बड़े मंच से कम नहीं है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now