टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गोपालगंज में ‘मेरा युवा भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में एक भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह ने की।
इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले 20 युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। युवाओं को शॉल, बैज एवं फूल-माला पहनाकर सम्मान दिया गया, ताकि उनमें लोकतांत्रिक जिम्मेदारी और मतदान के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जा सके।
लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश, शहर में निकली मतदाता जागरूकता रैली- कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यह रैली मिंज स्टेडियम से शुरू होकर गोपालगंज शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों से होते हुए पुनः मिंज स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से मतदान का महत्व, मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश पूरे शहर में दिया गया।
मुख्य अतिथियों ने युवाओं से की अपील, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
- रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. मनकेश्वर सिंह,
- चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अमित रुंकटा,
- पार्षद प्रतिनिधि संजय श्रीवास्तव,
- जिला बाल संरक्षण विशेषज्ञ शारदानंद तिवारी,
- शिक्षक चंचल बरनवाल, अमित कुमार,
- अर्जुन कुमार उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती युवाओं की भागीदारी पर निर्भर करती है, इसलिए हर युवा को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए।
युवाओं की भारी भागीदारी, कार्यक्रम रहा सफल-इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभूनाथ प्रसाद, जीउत कुमार, मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक अनीश कुमार, आदित्य कुमार, शालिनी कुमारी, नवीन सिंह, दीपक रॉय, चंदन पूरी, नवल किशोर, गोलू कुमार सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।









