टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज (बिहार) – कटेया, गोपालगंज (बिहार) में इस वर्ष बाबा साहब डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरे जोश के साथ चल रही है। डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सेवा समिति, कटेया के तत्वावधान में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे से एक भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह यात्रा कन्या उच्च विद्यालय, कटेया से प्रारंभ होगी, जिसमें हर क्षेत्र के हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है। “शिक्षित बनें, संघर्ष करें, संगठित रहें” के मूल मंत्र के साथ यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और एकता का संदेश भी देगा।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
- तारीख: 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
- समय: सुबह 09:00 बजे
- स्थान: कन्या उच्च विद्यालय, कटेया, गोपालगंज
- आयोजन: भव्य शोभा यात्रा एवं जनसभा
- आमंत्रण: सभी नागरिक, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि
तैयारियों में जुटे है डॉ. पप्पू कुमार जी – इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. पप्पू कुमार जी लगातार क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे कुचायकोट विधानसभा और भोरे विधानसभा क्षेत्र के विधायको इनविटेशन दिए हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. पप्पू कुमार जी व्यक्तिगत रूप से कई बड़े नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण दिया है।

कटेया थाना में भी आधिकारिक निमंत्रण दिया गया है ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। इसके अलावा, हर गांव में छोटे-बड़े नेताओं, समाजसेवियों और युवाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। डॉ. पप्पू कुमार लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खासकर छात्रों के बीच जाकर वे उन्हें के विचारों से अवगत करा रहे हैं और शिक्षा के महत्व को समझा रहे हैं।
छात्रों और युवाओं में खास उत्साह इस बार के कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिलगी। स्कूल और कॉलेज के छात्रों को आमंत्रण देकर उन्हें सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। युवा वर्ग में भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है।
कौन थे डॉ. बी.आर. अम्बेडकर? भारत के महान समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री और राजनेता थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया।
बाबा साहब डॉ.बी.आर. के प्रमुख योगदान:
- भारतीय संविधान के निर्माता: उन्होंने संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भारत का संविधान तैयार किया।
- समानता और न्याय के पक्षधर: उन्होंने समाज में समान अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी।
- शिक्षा पर जोर: उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
- अस्पृश्यता के खिलाफ आंदोलन: उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए कई आंदोलन चलाए।
उनका प्रसिद्ध नारा – “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” – आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सामाजिक एकता का संदेश कटेया में आयोजित यह शोभा यात्रा सिर्फ एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और जागरूकता का प्रतीक भी है। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को डॉ. अम्बेडकर के विचारों से जोड़ना और समाज में समानता का संदेश फैलाना मुख्य उद्देश्य है।
कटेया, गोपालगंज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इस बार कुछ खास होने जा रहा है। डॉ. पप्पू कुमार जी की मेहनत और स्थानीय लोगों की भागीदारी इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना सकती है। अगर आप भी इस क्षेत्र में हैं, तो इस भव्य शोभा यात्रा में जरूर शामिल हों और बाबा साहब डॉ.बी.आर. अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।











