अभाविप (ABVP) छपरा ने सेवा बस्ती में बच्चों संग मनाई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती – बांटी शैक्षणिक सामग्री

टीडीएस वायरलस न्यूज़, छपरा/बिहार – छपरा मे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छपरा नगर इकाई द्वारा एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के राजेंद्र महाविद्यालय के समीप स्थित सेवा बस्ती में पहुंचकर वंचित वर्ग के बच्चों के साथ जयंती मनाई और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के तहत बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही मिठाई बांटकर बच्चों के बीच खुशियां साझा की गईं। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान और उनके प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को बच्चों के बीच विस्तार से रखा।

Abvp
अभाविप छपरा के कार्यकर्ता सेवा बस्ती में बच्चों को अंबेडकर जयंती पर कॉपी-पेन और मिठाई वितरित करते हुए – Img

Abvp Chhapra | शिक्षा के जरिए बदलाव का संदेश-कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना था। परिषद के सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक किया। बच्चों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार भट्ट का संबोधन-कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजेंद्र महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार भट्ट ने अभाविप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा: “बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और ज्ञान की साधना का प्रतीक है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को शिक्षा से जोड़ें। अभाविप द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करते हैं।

Abvp
सेवा बस्ती के बच्चों के बीच अंबेडकर जयंती मनाते अभाविप कार्यकर्ता, शिक्षा सामग्री बांटकर जागरूकता फैलाते हुए – Img

Abvp Chhapra | कार्यकर्ताओं का संकल्प-अभाविप छपरा नगर इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि परिषद का लक्ष्य केवल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को जमीनी स्तर पर लागू करना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Abvp Chhapra | इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत SFD संयोजक रवि पांडे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अदिति कुमारी, नगर उपाध्यक्ष डॉ. बेहतियार सिंह साहू, डॉ. एकता अग्रवाल, डॉ. सुनील प्रसाद, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. निधि कुमारी, नगर मंत्री आशीष प्रजापति सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही शिवम मिश्रा, रंकित सिंह, आदर्श राज, राकेश शर्मा, ऋतिक कुमार सिंह, स्वाति, रुचि और तृप्ति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Abvp Chhapra

Abvp Chhapra | बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, भविष्य की उम्मीद कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पढ़ाई के प्रति अपनी रुचि भी व्यक्त की। यह पहल न केवल उन्हें प्रोत्साहित करने वाली रही, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

कटेया में बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, तैयारियां जोरों पर – पढ़े पूरी खबर

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज (बिहार) – कटेया, गोपालगंज (बिहार) में इस वर्ष बाबा साहब डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरे जोश के साथ चल रही है। डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सेवा समिति, कटेया के तत्वावधान में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे से एक भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह यात्रा कन्या उच्च विद्यालय, कटेया से प्रारंभ होगी, जिसमें हर क्षेत्र के हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है। “शिक्षित बनें, संघर्ष करें, संगठित रहें” के मूल मंत्र के साथ यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और एकता का संदेश भी देगा।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

  • तारीख: 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
  • समय: सुबह 09:00 बजे
  • स्थान: कन्या उच्च विद्यालय, कटेया, गोपालगंज
  • आयोजन: भव्य शोभा यात्रा एवं जनसभा
  • आमंत्रण: सभी नागरिक, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि

तैयारियों में जुटे है डॉ. पप्पू कुमार जी – इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. पप्पू कुमार जी लगातार क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे कुचायकोट विधानसभा और भोरे विधानसभा क्षेत्र के विधायको इनविटेशन दिए हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. पप्पू कुमार जी व्यक्तिगत रूप से कई बड़े नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण दिया है।

Kateya
Dr. Pappu Kumar Ji Banner – Img

कटेया थाना में भी आधिकारिक निमंत्रण दिया गया है ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। इसके अलावा, हर गांव में छोटे-बड़े नेताओं, समाजसेवियों और युवाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। डॉ. पप्पू कुमार लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खासकर छात्रों के बीच जाकर वे उन्हें के विचारों से अवगत करा रहे हैं और शिक्षा के महत्व को समझा रहे हैं।

छात्रों और युवाओं में खास उत्साह इस बार के कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिलगी। स्कूल और कॉलेज के छात्रों को आमंत्रण देकर उन्हें सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। युवा वर्ग में भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। 

कौन थे डॉ. बी.आर. अम्बेडकर? भारत के महान समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री और राजनेता थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया।

बाबा साहब डॉ.बी.आर. के प्रमुख योगदान:

  • भारतीय संविधान के निर्माता: उन्होंने संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भारत का संविधान तैयार किया।
  • समानता और न्याय के पक्षधर: उन्होंने समाज में समान अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी।
  • शिक्षा पर जोर: उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
  • अस्पृश्यता के खिलाफ आंदोलन: उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए कई आंदोलन चलाए।

उनका प्रसिद्ध नारा – “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” – आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सामाजिक एकता का संदेश कटेया में आयोजित यह शोभा यात्रा सिर्फ एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और जागरूकता का प्रतीक भी है। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को डॉ. अम्बेडकर के विचारों से जोड़ना और समाज में समानता का संदेश फैलाना मुख्य उद्देश्य है।

कटेया, गोपालगंज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इस बार कुछ खास होने जा रहा है। डॉ. पप्पू कुमार जी की मेहनत और स्थानीय लोगों की भागीदारी इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना सकती है। अगर आप भी इस क्षेत्र में हैं, तो इस भव्य शोभा यात्रा में जरूर शामिल हों और बाबा साहब डॉ.बी.आर. अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।