Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU Exam Form 2026: PG 1st Semester 10 मई से, 4th Semester की डेट बढ़ी – जान ले कब तक भरना है

On: May 1, 2026 6:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस एजुकेशन न्यूज़, बिहार/छपरा: जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) प्रशासन ने स्नातकोत्तर (PG) प्रथम सेमेस्टर CBCS सत्र 2025-27 परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र 10 मई से 18 मई 2026 तक अपने संबंधित विभाग या महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।

Chhapra विश्वविद्यालय ने कॉलेजों और पीजी विभागों को निर्देश दिया है कि वे सभी भरे हुए फॉर्म और समेकित सूची 20 मई 2026 तक परीक्षा विभाग में जमा करें। परीक्षा शुल्क भी तय कर दिया गया है—सैद्धांतिक विषयों के लिए 700 रुपये और प्रायोगिक विषयों के लिए 900 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरना होगा, जिसका प्रिंट निकालकर जरूरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज में जमा करना अनिवार्य है। सत्यापन के बाद ही फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। बिना पंजीकरण वाले छात्रों के फॉर्म नहीं लिए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की होगी।

JPU Exam Form 2026 – चौथे सेमेस्टर के छात्रों को राहत

जेपीयू ने स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर (सत्र 2022-24) परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 8 मई 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहले यह तिथि 2 मई तय थी।

महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 मई 2026 तक सभी फॉर्म, समेकित सूची और पेन ड्राइव विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करें।

JPU Exam Form 2026 छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का सत्यापन जरूर करें।

  • नाम, जन्मतिथि, विषय
  • परीक्षा क्रमांक
  • पंजीयन संख्या

JPU Exam Form 2026 | इन सभी जानकारियों की जांच अनिवार्य है। किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधारना जरूरी होगा, ताकि एडमिट कार्ड जारी करने में परेशानी न हो।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now