Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj protest news: कमला राय कॉलेज में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू – पहले दिन ही दिखा जबरदस्त आक्रोश

On: May 4, 2026 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Tds Virals Education news, गोपालगंज: जिले के प्रतिष्ठित कमला राय कॉलेज में आज जन शक्ति छात्र परिषद् (JSCP) के बैनर तले छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन के पहले ही दिन छात्रों का उत्साह और आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं धरना स्थल पर जुटे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Gopalganj protest news – धरने का नेतृत्व कर रहे छात्र परिषद् अध्यक्ष जयराम ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों (students) के भविष्य की रक्षा के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा परिणाम में देरी, पेंडिंग मार्कशीट, सत्र अनियमितता और आर्थिक शोषण जैसे मुद्दों ने छात्रों को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है।

Gopalganj protest news | छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप-धरने में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की सुस्ती और अव्यवस्था के कारण हजारों छात्रों का करियर दांव पर लगा हुआ है। कई छात्रों ने बताया कि महीनों से उनका रिजल्ट जारी नहीं हुआ, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई और नौकरी के अवसरों में परेशानी हो रही है।

Gopalganj protest news
कमला राय कॉलेज गोपालगंज में छात्रों का धरना प्रदर्शन करते हुए दृश्य – Img

Gopalganj protest news | छात्र नेता जयराम (Jayram) ने कहा, “हमने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हम चुप नहीं बैठेंगे। जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह धरना जारी रहेगा।”

शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ आंदोलन धरने के पहले दिन छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, लेकिन उनके तेवर सख्त नजर आए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्रों ने नारेबाजी की और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

छात्र नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए एक निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने सभी छात्रों से इस आंदोलन में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की।

Gopalganj protest news मे छात्रों की प्रमुख मांगें – धरने के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से सामने रखा। उनकी मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

  • लंबित परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाए
  • पेंडिंग मार्कशीट तुरंत उपलब्ध कराई जाए
  • सत्र को नियमित किया जाए
  • रिजल्ट में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए
  • डिग्री और प्रोविजनल प्रमाण पत्र कॉलेज स्तर पर वितरित किए जाएं

Gopalganj protest news – धरने में शामिल छात्र

Gopalganj protest इस आंदोलन में कई छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से अवध कुमार, सचिन कुमार, अनीश कुमार, अंकित कुमार, खुशी नाज़, प्रियदर्शनी पांडे, राजनंदनी कुमारी, सबाना शेख, फिरदोस वासी, सालू कुमारी, अनुष्का कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रीति कुमारी, आलिया तबस्सुम, अबुल हसन “सोनू”, मंजीत कुमार और कारण कुमार सहित दर्जनों छात्र शामिल हैं।

Gopalganj protest news
गोपालगंज में JSCP छात्र परिषद द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन – IMG

Gopalganj protest news आगे क्या? छात्रों ने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन अब अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। इससे कॉलेज और विश्वविद्यालय की व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है।

कमला राय कॉलेज में शुरू हुआ यह छात्र आंदोलन अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनेगा। अगर समय रहते छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर