Tds Virals Bihar Weather Alert Today, गोपालगंज | ताज़ा अपडेट – गोपालगंज जिले (Gopalganj District) में पिछले कुछ घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही थावे, बरौली, सिधवलिया, भोरे, फुलवरिया और हथुआ समेत कई इलाकों में आसमान काले घने बादलों से ढका रहा। इसके बाद धूल भरी तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने तापमान में भारी गिरावट ला दी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
Gopalganj Weather Alert | बारिश से राहत भी, परेशानी भी – रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं आम जनजीवन पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर जलजमाव और कम दृश्यता के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
एनएच-27 सहित प्रमुख सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक पेड़ों और दुकानों के नीचे रुककर बारिश से बचते नजर आए।
दिहाड़ी मजदूर और छोटे व्यवसाय प्रभावित
बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है। ठेला-खोमचा लगाने वाले और दिहाड़ी मजदूरों का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा है।
Gopalganj Weather Alert के चलते बिजली आपूर्ति बाधित-तेज हवा और बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। सुरक्षा के मद्देनज़र कई फीडरों की बिजली अस्थायी रूप से काट दी गई है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Gopalganj Weather Alert से किसानों के लिए बनी राहत-इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश धान की बिचड़ा तैयारी और खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इसे किसानों के लिए “अमृत वर्षा” माना जा रहा है।
Gopalganj Weather Alert ठनका (वज्रपात) को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक जिले में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है और वज्रपात (ठनका) को लेकर चेतावनी जारी की है।
- खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें
- पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
- सुरक्षित स्थानों पर शरण लें
- मोबाइल और धातु की वस्तुओं का उपयोग खुले में कम करें








