उचकागांव में कृषि जन कल्याण सह खेत बचाओ अभियान, किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल बीमा योजना की दी गई जानकारी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज न्यूज़। गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड स्थित लुहसी पंचायत भवन के समीप आयोजित ‘कृषि जन कल्याण सह खेत बचाओ अभियान’ में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर प्रेरित करना था। साथ ही कृषि क्षेत्र में हो रहे आधुनिक नवाचारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई गई।
Gopalganj/Bihar Organic Farming news कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार वरुण (Gautam Kumar Varun) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि पद्धतियां भविष्य की आवश्यकता बन गई हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें ताकि लागत कम हो और उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर हो सके।
Organic Farming news – उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Fasal Bima Yojana) और Agriculture (कृषि) इनपुट सब्सिडी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी चाहिए।
Organic Farming news – फसल विविधीकरण और जैविक खेती पर जोर
कृषि समन्वयक Arvind Kumar Kushwaha (अरविंद कुमार कुशवाहा) ने किसानों (Farmers) को फसल चक्र और फसल विविधीकरण के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि यदि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों को भी अपनाते हैं तो उनकी आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह देते हुए कहा कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है और Market में उत्पादों को बेहतर मूल्य मिलता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान खेती को लाभदायक व्यवसाय में बदल सकते हैं। इसके लिए समय-समय पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना भी जरूरी है।
ड्रिप सिंचाई और वैज्ञानिक खेती की दी जानकारी
Organic Farming news – कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक Pankaj Kumar (पंकज कुमार) और धनंजय कुमार (Dhanjay Kumar) ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ड्रिप सिंचाई प्रणाली को जल संरक्षण की सबसे प्रभावी तकनीक बताते हुए कहा कि इससे कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के चयन, वैज्ञानिक तरीके से सिंचाई प्रबंधन और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सही तकनीक और बेहतर प्रबंधन किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
किसानों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिया समाधान
Bihar Organic Farming news – किसान सलाहकार कौशल किशोर (Kaushal Kishor) ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खेती करने के उपाय बताए। उन्होंने किसानों को मिट्टी का नमूना लेने और उसकी जांच कराने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

कार्यक्रम के दौरान किसान-अधिकारी संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने कीट प्रकोप, बीज उपलब्धता, सिंचाई और बाजार में उपज के उचित मूल्य से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई।
Gopalganj Organic Farming news – जैविक खेती अपनाने का लिया संकल्प
Gopalganj Organic Farming news – कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को कम करने का संकल्प लिया। कृषि जन कल्याण सह खेत बचाओ अभियान किसानों के लिए नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें टिकाऊ खेती (Field) की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।







