Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Heat Wave Alert: कटेया में भीषण गर्मी का कहर, 47°C जैसा एहसास, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

On: June 17, 2026 1:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Gopalganj Weather News: कटेया में भीषण गर्मी का कहर, 47°C जैसा एहसास; हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

टीडीएस वायरलस संवाददाता, (टुनटुन सिंह) गोपालगंज जिले में बुधवार को इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई। सुबह 7 बजे के बाद ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और सूरज की तेज किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि सुबह 10 बजे के आसपास लोगों को 48 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस होने लगी। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम हो गई और जो लोग बाहर निकले, उन्हें तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।

Heat Wave Alert Today update – दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि कूलर, पंखा और एयर कंडीशनर तक गर्मी के आगे बेअसर नजर आए। बाइक और साइकिल से सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। तेज धूप के कारण लोगों के चेहरे झुलसते नजर आए और बाजारों में भीड़ भी काफी कम रही।

Heat Wave Alert – हीट स्ट्रोक का खतरा, डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी

Heat Wave Alert Gopalganj – सदर अस्पताल (Sadar Hospital) के उपाधीक्षक डॉ. शशी रंजन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ गया है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

डॉक्टरों के अनुसार यदि किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो तो सिर से पैर तक सूती कपड़ों से शरीर को ढककर ही निकलना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, ओआरएस का सेवन करना और धूप में लंबे समय तक रहने से बचना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है।

Heat Wave Alert – तापमान 40.2°C, लेकिन महसूस हुई 48°C जैसी गर्मी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. पांडेय के अनुसार बुधवार को गोपालगंज में दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आर्द्रता और उमस के कारण लोगों को लगभग 48 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ।

Heat Wave Alert
कटेया बाजार पूरा खाली दिख रहा है – Img

रात का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गोपालगंज जिले में आर्द्रता का स्तर करीब 37 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे उमस और बेचैनी लगातार बढ़ती रही। लोगों ने शिकायत की कि रात में भी शरीर से पसीना सूख नहीं रहा था, जिससे नींद प्रभावित हुई।

Heat Wave Alert Kateya – स्कूलों के समय में बदलाव, डीएम का निर्देश

Heat Wave Alert Gopalganj News-भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया है। केंद्रीय विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल थावे को सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने निजी स्कूलों को भी इसी समयावधि में कक्षाएं चलाने की अनुमति दी है। हालांकि गर्मी की छुट्टियों के कारण अधिकांश सरकारी और निजी विद्यालय अभी बंद हैं। सरकारी स्कूल 22 जून से पुनः खुलेंगे। गोपालगंज जिला प्रशासन का कहना है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए स्कूलों को पूरी तरह बंद करने के बजाय समय में बदलाव किया गया है।

Heat Wave Alert Gopalganj – 22 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गोपालगंज सहित पूरे उत्तर बिहार में 22 जून तक मानसून पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय हीटिंग के कारण कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

हालांकि अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। लोगों को धूप से बचने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के आगमन के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकेगी।फिलहाल गोपालगंज के लोगों को गर्मी के इस प्रकोप से बचने के लिए सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सलाह का पालन करने की आवश्यकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now