टीडीएस वायरलस संवाददाता, कटेया (गोपालगंज) में चर्चित डांसर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में डांस कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में डांसर सोनू गोंड़ (sonu gond) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता (SDPO Anand Mohan Gupta) ने सोमवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शैलेश सिंह को मीरगंज थाना क्षेत्र के खरौनी गांव से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी चांद अली को डेरवा पुल के समीप से दबोचा गया।
Kateya dancer murder case update – पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Kateya dancer murder case update news – गौरतलब है कि 18 जून की रात पटोहवा गांव में डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना (salempur thana) क्षेत्र के सिसवा टोला फरेंदहा गांव निवासी डांसर सोनू गोंड़ को पेट में गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई थी और घायल सोनू को तत्काल रेफरल अस्पताल कटेया (refral hospital kateya) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Kateya dancer murder case – इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी (Sunita devi) ने कटेया थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में पटोहवा गांव (patoha Gaw) निवासी शैलेश सिंह, चांद अली, अमन ठाकुर और मनु गोंड़ को आरोपी बनाया गया था।
Kateya dancer murder case Gopalganj news – पुलिस द्वारा किए गए तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को तेजी से आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि डांस कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना घट गई। हालांकि पुलिस अभी भी मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
Kateya dancer murder case – एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। वहीं फरार चल रहे नामजद आरोपी अमन ठाकुर और मनु गोंड़ की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Kateya dancer murder case update today

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे गोपालगंज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है।






