टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़: गोपालगंज जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी समीर सौरभ गोपालगंज के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गोपालगंज जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Gopalganj New DM Samir Saurabh Took Charge – पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी समीर सौरभ ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपनी जायज मांगों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रशासन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।
Gopalganj New DM Samir Saurabh Took Charge – नए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाएं और सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें। Dm ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि लोगों का भरोसा शासन-प्रशासन पर और मजबूत हो सके।
समीर सौरभ ने गोपालगंज जिले में चल रही विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार सामने आने पर संबंधित अधिकारी और संवेदक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Gopalganj New DM Samir Saurabh Took Charge – उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता के पैसे से चलने वाली योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।
Gopalganj New DM Samir Saurabh Took Charge – गोपालगंज वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर योजना और प्रशासनिक निर्णय में पारदर्शिता रखी जाएगी तथा प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह होगा।
नए जिलाधिकारी के सख्त और सकारात्मक तेवरों से जिले के लोगों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
वहीं, निवर्तमान जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नए जिलाधिकारी समीर सौरभ को शुभकामनाएं देते हुए जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Gopalganj New DM Samir Saurabh Took Charge news

गोपालगंज में प्रशासनिक नेतृत्व के इस बदलाव को जिले के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों की निगाहें नए जिलाधिकारी की कार्यशैली और उनके द्वारा लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी रहेंगी।





