Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

दरभंगा जाले बीडीओ की पत्नी की मौत मामले में बड़ा एक्शन, दारोगा प्रेमिका सीतामढ़ी से गिरफ्तार – पढ़े पूरी खबर

On: July 8, 2026 3:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, दरभंगा/बिहार न्यूज़: दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है.

मुजफ्फरपुर और दरभंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी बीडीओ साहब की कथित प्रेमिका अन्नू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी बीडीओ मनोज कुमार की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. अब इस नए एक्शन के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि गिरफ्तार की गई प्रेमिका कोई आम महिला नहीं, बल्कि खुद बिहार पुलिस में एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के पद पर तैनात है.

पुलिस के अनुसार, अन्नू कुमारी (Annu Kumari) को सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया गया है. वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले (Sitamadhi District) के सुरसंड की रहने वाली है और वर्तमान में वह बेगूसराय जिले के एक थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीडीओ मनोज कुमार (Manoj kumar) और दारोगा अन्नू कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक बीडीओ (B.D.O) की पत्नी (wife) को लग चुकी थी.

इसी अवैध संबंध को लेकर घर में अक्सर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है.बताया जा रहा है कि बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद उनके भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एफआईआर में बीडीओ मनोज कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था.

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पहले बीडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया. अब जांच के क्रम में उनकी कथित प्रेमिका अन्नू कुमारी को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है.

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now