Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Bihar DSP Transfer List 2026: गोपालगंज में कौन होंगे नई SDPO – जाने पूरी जानकारी

On: August 30, 2026 6:25 AM
Follow Us:
Bihar DSP Transfer List 2026
---Advertisement---

Bihar DSP Transfer List: बिहार में 27 DSP का तबादला, गोपालगंज समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग

Bihar DSP Transfer List 2026: बिहार में पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तबादले के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में पटना, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, गया, बेगूसराय, रोहतास, समस्तीपुर, बक्सर, बेतिया, सहरसा, कटिहार और मधेपुरा समेत कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।

Bihar DSP Transfer List 2026 – पटना DSP प्रशासन को फुलवारी शरीफ की जिम्मेदारी, जारी अधिसूचना के अनुसार पटना के DSP प्रशासन सोनू कुमार राय को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, फुलवारी शरीफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं फुलवारी शरीफ के SDPO-I सुशील कुमार को आरा सदर का SDPO-I बनाया गया है। जमालपुर रेल DSP उमेश्वर चौधरी को ASP बीविसपु-14 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bihar DSP Transfer List 2026 छपरा, वैशाली और गया में भी बदलाव-प्रेमचंद सिंह को SDPO-II, सदर छपरा बनाया गया है। वहीं पोलस्त कुमार को महुआ, वैशाली का SDPO नियुक्त किया गया है। गुलशन कुमार को DSP रेल गया की जिम्मेदारी मिली है। STF के DSP प्रशांत कुमार को बेगूसराय में SDPO-I बनाया गया है, जबकि STF के ही DSP राजेश कुमार को हथुआ का SDPO बनाया गया है।

Bihar DSP Transfer List 2026 – रोहतास से समस्तीपुर तक नई पोस्टिंग, DSP ट्रैफिक रोहतास अमरकांत को SDPO मंझौल बनाया गया है। सतीश सुमन को SDPO-I समस्तीपुर, राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर का SDPO-II और पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज का SDPO बनाया गया है। वहीं गोरख राम को DSP बीविसपु-4 डुमरांव की जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar DSP Transfer List 2026 सीवान, सहरसा और दाउदनगर में भी फेरबदल-आनंद मोहन गुप्ता को सीवान सदर का SDPO-II बनाया गया है। DSP ट्रैफिक सीवान निशिकांत भारती को SDPO सिमरी बख्तियारपुर भेजा गया है। DSP साइबर क्राइम सारण चंद्र भूषण को SDPO दाउदनगर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं विशेष सुरक्षा दल, पटना में तैनात अभिनव कुमार को SDPO वजीरगंज बनाया गया है।

Bihar DSP Transfer List 2026 गोपालगंज में भी बदले SDPO-बिहार पुलिस के इस बड़े तबादले में गोपालगंज सदर को भी नई पोस्टिंग मिली है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार कृपालचंद्र जयसवाल को DSP निगरानी ब्यूरो से स्थानांतरित कर SDPO-II गोपालगंज सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोपालगंज में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Bihar DSP Transfer List 2026 बक्सर, बेतिया और सहरसा में भी नई जिम्मेदारी-पंकज कुमार सिंह को DSP मुख्यालय बक्सर से SDPO सहरसा सदर बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार भाष्कर को DSP बीविसपु-15 सुपौल से SDPO-II बेतिया सदर की जिम्मेदारी दी गई है। सत्येंद्र राम को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से SDPO रामनगर भेजा गया है।vइसके अलावा अजय कुमार को SDPO मधेपुरा सदर, पवन कुमार को SDPO वीरपुर और पवन कुमार सिंह को SDPO उदाकिशुनगंज बनाया गया है। अभय कुमार को DSP बीविसपु-13 दरभंगा से SDPO खड़गपुर की जिम्मेदारी दी गई है।Bihar DSP Transfer List 2026

गृह विभाग ने जारी किया आदेश-गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। 27 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले को बिहार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

क्र. अधिकारी का नाम गृह जिला वर्तमान/पूर्व पद नई जिम्मेदारी
1 सोनू कुमार राय भोजपुर अपर पुलिस अधीक्षक, BSAP-14, पटना पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना
2 उग्रेश्वर चौधरी शेखपुरा अपर पुलिस अधीक्षक, रेलवे, जमालपुर SDPO-II, फुलवारी शरीफ, पटना
3 प्रेमचंद सिंह भभुआ अपर पुलिस अधीक्षक, BSAP-16, पटना SDPO-II, सदर, छपरा
4 पोलस्त कुमार नालंदा SDPO, डुमरांव, बक्सर SDPO, महुआ, वैशाली
5 सुशील कुमार बक्सर SDPO-I, फुलवारी शरीफ, पटना SDPO-I, सदर, आरा
6 गुलशन कुमार जहानाबाद SDPO, रजौली, नवादा DSP, रेल, गयाजी
7 प्रशांत कुमार लखीसराय वरीय DSP, STF, पटना SDPO-I, सदर, बेगूसराय
8 राजेश कुमार पटना DSP, STF, पटना SDPO, हथुआ, गोपालगंज
9 अजीत प्रताप सिंह चौहान पूर्वी चंपारण DSP, साइबर क्राइम, लखीसराय SDPO, धमदाहा, पूर्णिया
10 अमरकांत पटना DSP, यातायात, रोहतास SDPO, मंझौल, बेगूसराय
11 सतीश सुमन पटना SDPO, जमुई SDPO-I, सदर, समस्तीपुर
12 राकेश कुमार रंजन मुजफ्फरपुर DSP, साइबर क्राइम, मुंगेर SDPO-II, सदर बिहार शरीफ, नालंदा
13 पंकज कुमार मिश्रा दरभंगा DSP, मद्य निषेध/स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना SDPO, अरेराज, मोतिहारी
14 गोरख राम भोजपुर DSP (रक्षित), रोहतास DSP, BSAP-4, डुमरांव
15 आनंद मोहन गुप्ता बेगूसराय SDPO, हथुआ, गोपालगंज SDPO-II, सदर, सीवान
16 निशिकान्त भारती भागलपुर DSP, यातायात, सीवान SDPO, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा
17 चन्द्र भूषण वैशाली DSP, साइबर क्राइम, सारण SDPO, दाउदनगर, औरंगाबाद
18 अभिनव कुमार बेगूसराय DSP, विशेष सुरक्षा दल, पटना SDPO, वजीरगंज, गयाजी
19 पंकज कुमार सिंह जमुई DSP (मुख्यालय), बक्सर SDPO, त्रिवेणीगंज, सुपौल
20 राकेश कुमार भास्कर गोपालगंज DSP, BSAP-15, सुपौल SDPO-II, सदर, बेतिया
21 सत्येन्द्र राम सिवान DSP, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो SDPO, रामनगर, बगहा
22 अजय कुमार खगड़िया SDPO, बारसोई, कटिहार SDPO, सदर, मधेपुरा
23 पवन कुमार नवादा DSP, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो SDPO, वीरपुर, सुपौल
24 पवन कुमार सिंह कटिहार DSP, ट्रैफिक, अरवल SDPO, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
25 पंकज कुमार सिंह जमुई SDPO, सदर, सहरसा
26 कृपाचन्द्र जयसवाल पटना DSP, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो SDPO-II, सदर, गोपालगंज
27 अभय कुमार रोहतास DSP, BSAP-13, दरभंगा SDPO, खड़कपुर, मुंगेर

 

Bihar DSP Transfer List 2026: FAQ

Q1. बिहार में कितने DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है?
बिहार सरकार ने 27 DSP स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।

Q2. गोपालगंज सदर का नया SDPO कौन बनाया गया है?
कृपालचंद्र जयसवाल को SDPO-II गोपालगंज सदर की जिम्मेदारी दी गई है।

Q3. क्या पटना में भी DSP का तबादला हुआ है?
हां। सोनू कुमार राय को SDPO-II फुलवारी शरीफ बनाया गया है।

Q4. बिहार DSP Transfer List कब जारी हुई?
गृह विभाग की ओर से शनिवार को तबादले की अधिसूचना जारी की गई।

Q5. किन जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है?
पटना, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, गया, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, बेतिया, मधेपुरा समेत कई स्थानों पर नई पोस्टिंग की गई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now