टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज: गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस झड़प में 1 ही परिवार के देवर और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड (Emergency Ward) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Land dispute Gopalganj | घायलों की पहचान धोबवलिया गांव निवासी विजय महतो (Vijay Mahto) की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी (Sarita Devi) तथा चंद्रमा महतो के पुत्र सुरेंद्र कुमार चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।
Land dispute Gopalganj | जमीन के टुकड़े को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद-गाँव के लोगो के अनुसार, पाटीदारों के बीच जमीन के 1 टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कई बार पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद अचानक झगड़ा/झड़प में बदल गया।
Land dispute Gopalganj | दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे सरिता देवी और सुरेंद्र कुमार चौहान (Surendra Kumar Chauhan) गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान गांव में बहुत चर्चा हो रहा है,
Land dispute Gopalganj | घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर (Gopalganj Sadar Hospital Refer) कर दिया गया।
गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
Land dispute Gopalganj | घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस (Manjhagadh Thana Police) मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
मांझागढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घायलों के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Land dispute Gopalganj

ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद के कारण पहले भी कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है। लोगों ने प्रशासन से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।








