गोपालगंज/ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद नाराज परिजनों ने पटीदार के घर के दरवाजे पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना थावे क्षेत्र के खानपुर अजमत gaw की है, जहां 12 साल की संजना कुमारी 2 दिन से लापता थी। पूरे गांव के लोग और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
मामला क्या है? परिजनों का आरोप है कि पुरानी दुश्मनी के चलते अपहरण के बाद बेटी की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 12 साल की संजना के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले पीडिया पर्व के दौरान दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। इसी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने उनकी बेटी का अपहरण कर मार डाला।
12 अक्टूबर की शाम: संजना गाय के बथान जाने के दौरान लापता हो गई।
24 घंटे बाद तक: उसका कहीं पता नहीं चला।
बुधवार: उसकी लाश पटीदार के घर के पास मिली।
शव मिलने के बाद: नाराज परिजनों ने पटीदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके दरवाजे पर ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।
सूचना मिलते ही: पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, आक्रोशित परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी।
थावे थानाध्यक्ष का कहना है कि नाबालिग की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी आरोपी होगा उसे सजा दिलाई जाएगी। दाह संस्कार के लिए पीड़ित परिवारों को समझाया गया था कि ऐसा न करें। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग के शव को जलाने के दौरान वहां सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
FAQ
Q1. गोपालगंज में नाबालिग का शव कहां मिला?
A1. गोपालगंज के थावे क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में पटीदार के घर के पास नाबालिग का शव मिला।
Q2. मृतका की उम्र और पहचान क्या थी?
A2. मृतका की पहचान 12 साल की संजना के रूप में हुई है।
Q3. परिजनों ने अंतिम संस्कार कहां किया?
A3. परिजनों ने पटीदार के घर के दरवाजे पर ही नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया।
Q4. परिजनों ने हत्या का कारण क्या बताया?
A4. परिजनों ने पुरानी दुश्मनी और पीडिया पर्व के विवाद को हत्या का कारण बताया है।
Q5. पुलिस ने क्या कहा?
A5. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
Q6. घटना कब हुई?
A6. 12 अक्टूबर की शाम संजना लापता हुई थी और बुधवार को उसका शव मिला।







