Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में विश्व हिंदू परिषद की बैठक: जिला मंत्री सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी पर विरोध – पढ़े पूरी खबर

On: March 3, 2026 4:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Report by अनीश कुमार 

गोपालगंज में विश्व हिंदू परिषद की बैठक, जिला मंत्री की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

Tds viral न्यूज़ गोपालगंज। राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आज विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन के जिला मंत्री श्री सत्यप्रकाश की कथित गलत गिरफ्तारी के विरोध में रणनीति बनाना था।

बैठक में उपस्थित विभाग मंत्री श्री रंजीत मिश्र ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी द्वारा पूर्वाग्रहवश कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में जब विनय तिवारी सदर एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे, उस समय धतिवाना गाँव में मस्जिद निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उस दौरान पुलिस बल को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

रंजीत मिश्र के अनुसार, उसी घटना के दौरान विनय तिवारी और सत्यप्रकाश के बीच कहासुनी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय सत्यप्रकाश को कथित रूप से धमकी भी दी गई थी।

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि हाल ही में मीरगंज में हुई गोलीबारी की घटना में सत्यप्रकाश को गलत तरीके से फँसाया गया है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित मामले में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल चुकी थी,

लेकिन न्यायालय परिसर से बाहर निकलते समय प्रशासन ने पुनः हिरासत में ले लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में दर्ज एक फिरौती मामले में जिसमें सत्यप्रकाश का दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं में आनन-फानन में कार्रवाई कर सत्यप्रकाश को प्रतिशोध की भावना से फँसाया गया है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जाँच की मांग करते हुए कहा कि यदि न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।
हालाँकि, इन आरोपों पर पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

गोपालगंज में खरवार जाति के प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश | विधायक मंजीत सिंह ने की शुरुआत – Kharwar Caste Certificate

Neha Kumari Assault Case

Neha Kumari Assault Case: पागल कहने पर विरोध – ससुराल वालों ने नेहा कुमारी की पिटाई | अस्पताल में भर्ती

UPSC Result 2026

UPSC Result: कुशवाहा समाज के लाल गौरव कुमार ने हासिल की 377वीं रैंक | गाँव मे खुशी की लहर – Exclusive report

Gopalganj Opium Farming

Gopalganj Opium Farming: भोरे में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ | पुलिस ने फसल नष्ट कर 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज के उचकागांव में खेल महोत्सव, छात्रों ने फुटबॉल और बैडमिंटन में दिखाई प्रतिभा

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज मे छात्राओं ने कबड्डी, रिले दौड़ और बैडमिंटन में दिखाया दमखम | खेल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह