जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का MMS वीडियो 38 Sec का वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

जहानाबाद/बिहार न्यूज़, टुनटुन सिंह: बिहार के जहानाबाद जिले से सरकारी स्कूल से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है। मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय माछिल में तैनात एक शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक (MMS) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग से लेकर स्थानीय इलाके तक चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजकीय मध्य विद्यालय माछिल का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 38 Second वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्कूल संचालन के दौरान एक शिक्षक और शिक्षिका विद्यालय की सीढ़ियों की तरफ गए थे। आरोप है कि वहां दोनों ने आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे, तब तक उसी स्कूल का एक टीचर ने वीडियो बना लिया। मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। 38 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Teacher Mms video
जहानाबाद टीचर Mms वायरलस वीडियो – Img

हालांकि, वीडियो की सत्यता, उसकी वास्तविक तारीख और उसमें दिखाई देने वाले लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। Mms वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकारी विद्यालय में इस तरह की कथित घटना को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब संबंधित शिक्षक और शिक्षिका से इस मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो दोनों ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।फिलहाल, दोनों की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

मामले को लेकर जिला प्रशासन का भी ध्यान आकर्षित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जहानाबाद के जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने बताया कि इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो 38 Second की तकनीकी और विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस बयान के बाद अब सबकी नजर शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी हुई है।

Teacher Mms video
Jahanabad Teacher Mms Virals video – Img

फिलहाल, यह मामला social media पर वायरल कथित वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर चर्चा में है। अभी तक जांच पूरी होने या किसी के दोषी पाए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर देना जरूरी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

1. शिक्षक-शिक्षिका का कथित वीडियो कहां का बताया जा रहा है? यह मामला बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय माछिल का बताया जा रहा है।

2. वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है? वीडियो में शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक व्यवहार का दावा किया जा रहा है।

3. क्या वायरल वीडियो की पुष्टि हुई है? नहीं, वीडियो की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

4. जहानाबाद के डीएम ने क्या कहा है? डीएम ने तकनीकी और विभागीय जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

5. क्या संबंधित शिक्षक और शिक्षिका पर कार्रवाई हुई है?फिलहाल कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

6. मामले की जांच कौन करेगा? जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के स्तर पर जांच कराए जाने की बात कही गई है।

Related posts