गोपालगंज न्यूज़ (टुनटुन सिंह): गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनीष कुमार श्रीवास्तव को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर उन्होंने फुलवरिया स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस नई जिम्मेदारी के बाद अब मनीष कुमार श्रीवास्तव प्रखंड में विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा विभाग से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की भी निगरानी करेंगे। DM के निर्देश पर मिला BEO का अतिरिक्त…
Read More