गोपालगंज में 13 दिसंबर से शुरू होगा 15वां सिरिसिया भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता को मिलेंगे ₹1 लाख

गोपालगंज/बिहार क्रिकेट न्यूज़, टुनटुन सिंह: गोपालगंज में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। सिरिसिया भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के 15वें सीजन का आयोजन 13 दिसंबर 2026 से किया जाएगा। लगातार 14 वर्षों की सफलता के बाद इस बार भी प्रतियोगिता को भव्य रूप देने की तैयारी चल रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।…

Read More