थावे मंदिर: जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय ने पूरा किया वादा, मां भवानी को मुकुट समेत पांच आभूषण अर्पित

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना के बाद सोमवार को आस्था, श्रद्धा और भावनाओं से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। कुचायकोट से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने अपने भाई व समाजसेवी सतीश पांडेय के साथ मां थावे भवानी को मुकुट सहित पांच नए आभूषण अर्पित कर अपना वादा पूरा किया। बता दें कि बीते दिनों थावे मंदिर में अज्ञात चोरों ने मां भवानी के मुकुट समेत कई कीमती आभूषणों की चोरी कर ली थी।…

Read More