Sidhwania Bazar Rain: कटेया के सिधवनिया बाजार में मूसलाधार बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत – पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज में मौसम ने ली करवट: कटेया के सिधवनिया बाजार में झमाझम बारिश, किसानों को बड़ी राहत

टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह की रिपोर्ट – गोपालगंज जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच दोपहर करीब 3:30 बजे कटेया थाना क्षेत्र के सिधवनिया बाजार समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग 10 मिनट तक हुई तेज बारिश ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।

Sidhwania Bazar Rain – दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद बिना किसी आंधी या तूफान के तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में सड़कें और गलियां पानी से भर गईं। लंबे समय से तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। बाजार में मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा था। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सोमवार की बारिश ने मौसम को काफी हद तक राहतभरा बना दिया।

Gopalganj today Sidhwania Bazar Rain news – इस बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिला है। खरीफ फसल के सीजन में खेतों में नमी की कमी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। अचानक हुई बारिश से धान समेत अन्य खरीफ फसलों की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे रोपाई कार्य में तेजी आएगी।

Sidhwania Bazar Rain news – स्थानीय किसानों ने बताया कि कई खेत पहले से तैयार थे लेकिन पानी की कमी के कारण रोपाई शुरू नहीं हो पा रही थी। सोमवार की बारिश ने इस समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया है। किसानों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो खेती को बड़ा लाभ मिलेगा।

Sidhwania Bazar Rain – सब्जी और फल उत्पादक किसानों के लिए भी यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। जिन किसानों ने खेतों में सब्जियों की बुवाई की थी, उन्हें सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। बारिश होने से उनकी लागत में कमी आएगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होगी।

Gopalganj Sidhwania Bazar Rain news

क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती-किसानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और फसलों को प्राकृतिक रूप से आवश्यक पानी मिल सकेगा।

Sidhwania Bazar Rain
Sidhwania Bazar – Img

Sidhwania Bazar Rain – मौसम में आए इस बदलाव से आम लोगों के साथ-साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। फिलहाल लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे जिले में कृषि कार्यों को और गति मिलेगी।

Gopalganj rain news: बेमौसम बारिश ने गोपालगंज के किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

Gopalganj rain news today

बेमौसम बारिश ने गोपालगंज के किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, गेहूं-तिलहन और आम की फसल को भारी नुकसान

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले में अचानक हुई बेमौसम बारिश (Barish) और तेज आंधी-तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटाई के करीब पहुंच चुकी फसलें खेतों में गिर गई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खासकर गेहूं, तिलहन और आम के मंजर पर इसका गंभीर असर पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन शाम को आई तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। खेतों में तैयार खड़ी फसलें देखते ही देखते जमीन पर बिछ गईं। किसानों के अनुसार, यह बारिश ऐसे समय पर हुई है जब फसल पूरी तरह पकने के अंतिम चरण में थी, जिससे नुकसान और भी अधिक हो गया है।

Gopalganj rain news | गेहूं और तिलहन की फसल पर सबसे ज्यादा असर gopalganj जिले में इस बार गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

बारिश के कारण गेहूं की बालियां झुक गई हैं और कई जगहों पर पूरी फसल गिर गई है। इससे दानों की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा, जिससे बाजार में उचित कीमत मिलने की संभावना कम हो जाएगी।

तिलहन फसलें, जैसे सरसों आदि, भी इस बारिश से अछूती नहीं रहीं। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण पौधे गिर गए हैं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस बार लागत पहले ही ज्यादा थी, ऊपर से इस तरह का नुकसान उन्हें आर्थिक संकट में डाल सकता है।

Gopalganj rain news | आम के मंजर पर पड़ा प्रतिकूल प्रभाव इस बेमौसम बारिश का असर सिर्फ रबी फसलों तक सीमित नहीं है, बल्कि बागवानी पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

आम के पेड़ों पर आए मंजर (फूल) इस समय बेहद संवेदनशील अवस्था में होते हैं। लगातार नमी और मौसम में बदलाव के कारण मंजर झड़ने की संभावना बढ़ गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मौसम इसी तरह अस्थिर बना रहा तो आम के उत्पादन में इस साल बड़ी गिरावट हो सकती है। इससे न केवल किसानों बल्कि व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Gopalganj rain news | मक्का, आलू और चारे की फसलें भी प्रभावित तेज आंधी और बारिश के चलते मक्का, आलू और पशुओं के चारे की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

कई खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। पशुपालकों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है क्योंकि चारे की कमी होने की संभावना बन रही है।

Gopalganj rain news | किसानों में निराशा, मुआवजे की मांग

स्थानीय किसानों का कहना है कि बुवाई से लेकर फसल तैयार होने तक उन्होंने भारी मेहनत और लागत लगाई थी। लेकिन कटाई से ठीक पहले आई इस बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि उन्हें इस नुकसान से उबरने में मदद मिल सके।

एक किसान ने बताया कि “हमने पूरे सीजन मेहनत की, खाद-बीज में पैसा लगाया, लेकिन अब फसल खेत में गिर गई है। सरकार से उम्मीद है कि हमें उचित मुआवजा मिलेगा।”

Gopalganj rain news | स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।

किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करें और गिरी हुई फसल को जल्द से जल्द संभालने का प्रयास करें।

Gopalganj rain news

Gopalganj rain news | गोपालगंज में बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। गेहूं, तिलहन, मक्का, आलू और आम जैसी फसलों को हुए नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ सकता है। अब सबकी नजर सरकार और प्रशासन पर टिकी है कि वे किस तरह राहत पहुंचाते हैं।

Gopalganj weather alert: मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, स्कूल बंद – सदर अस्पताल जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Gopalganj weather alert

गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज में मूसलाधार बारिश से जलजमाव, स्कूल बंद | सदर अस्पताल डूबा | हाई अलर्ट जारी

टीडीएस वायरलस संवाददाता गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने पूरे शहर को थम जाने पर मजबूर कर दिया है। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने हालात की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। शहर के मुख्य बाजारों, मोहल्लों और सड़कों पर पानी भर गया है। हजियापुर रोड, जादोपुर रोड, थाना रोड, और सदर अस्पताल के आस-पास के क्षेत्र जलमग्न हैं।

Gopalganj weather alert सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड भी डूबा- बारिश का सबसे बड़ा असर सदर अस्पताल पर देखने को मिला, जहां इमरजेंसी वार्ड में घुटनों तक पानी भर गया है। मरीजों को इलाज के लिए पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल का पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Gopalganj weather alert
गोपालगंज

शहर/गाँव के लोगों ने नगर परिषद की खराब ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। अब जलजमाव से उठती बदबू और गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Gopalganj weather alert– भारी बारिश के चलते प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी तटबंधों की निगरानी की जा रही है। हालांकि शहर के भीतर पानी निकालने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे नागरिकों में नाराजगी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे तक भारी बारिश जारी रह सकती है।

  • बारिश की संभावना: 85%
  • वर्षा की मात्रा: 16.3 मिमी या उससे अधिक
  • तापमान: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 22°C
  • हवा की गति: 18 से 40 किमी प्रति घंटा (पूर्व दिशा से)
  • संभावना: मेघ गर्जन और वज्रपात

Gopalganj weather alert

स्थानीय और शहर नागरिकों ने गोपालगंज प्रशासन से जल्द से जल्द जल/पानी निकासी की व्यवस्था करने और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार की मांग की है ताकि हर साल इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके।