Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

हाता मठिया गांव में मारपीट मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार – पढ़े पूरी खबर

On: June 19, 2026 5:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज में मारपीट मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस ने भेजा जेल

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार न्यूज़। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हाता मठिया गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हाता मठिया गांव निवासी सीमा देवी (पति बाबूनंद साह), संध्या कुमारी तथा नीलम देवी (पति गरजू साह) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ मारपीट से संबंधित मामला दर्ज था।

पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now