Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

मधुबनी के महुआ एकडारा में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या | Bihar Crime News

On: November 13, 2025 7:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मधुबनी के महुआ एकडारा में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

मधुबनी, टीडीएस वायरलस संवाददाता (बिहार):
बिहार में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ताजा मामला मधुबनी जिले के खजौली थाना (Khajauli Thana) क्षेत्र के महुआ एकडारा गांव (Mahuwa Ekdara Gaw) का है, जहां देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, तीन अपराधी देर रात घर में लूटपाट करने पहुंचे थे। उसी दौरान घर में सो रहे दंपती की नींद खुल गई।

जब घर के मालिक मदन यादव (Madan Yadaw) ने एक अपराधी को पकड़ने की कोशिश की, तभी बाकी अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक अपराधी को पकड़ लिया। वहीं, बाकी दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

खजौली थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना लूटपाट के दौरान विरोध करने पर हुई फायरिंग का नतीजा है। एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है

मधुबनी गोलीकांड | Bihar Crime News

  • घटना: खजौली थाना क्षेत्र के महुआ एकडारा गांव की
  • मृतक: मदन यादव
  • कारण: लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोली मार दी गई
  • गिरफ्तारी: एक अपराधी ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया
  • जांच: पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू की

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now