Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज हत्या की आशंका – 3 हिरासत में

On: November 13, 2025 8:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उचकागांव थाना (Uchkagaw Thana) क्षेत्र के साखे खास गांव (SakheKhas Gaw) में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस (Police) ने भसूर, जेठानी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान संजू देवी, पति सुनील बारी निवासी साखे खास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, संजू देवी (Sanju Devi) की शादी पिछले वर्ष 25 नवंबर को सुनील बारी से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही सुनील बारी रोजगार की तलाश में दिल्ली चला गया था,

जहां वह एक साड़ी कंपनी में काम करता है। इसी दौरान संजू अपनी जेठानी और भसूर के साथ घर पर रह रही थी।

परिजनों का आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग और प्रताड़ना शुरू हो गई थी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो मारपीट की जाने लगी।

बुधवार शाम संजू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि संजू के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, मृतका के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मृतका के पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर संजू की हत्या कर दी। उनका आरोप है कि बेटी को लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने भसूर, जेठानी और एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now