Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में नहर से मिली 3 साल की बच्ची की लाश | Gopalganj canal girl body exclusive

On: November 25, 2025 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज के नहर में मिली बच्ची की लाश: 21 नवंबर से थी लापता, 4 दिन बाद मिला शव

टीडीएस वायरलस न्यूज़, टुनटुन सिंह: गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर नहर से 3 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ।

मृतका की पहचान मीरगंज थाना (Mirganj Thana) क्षेत्र के बड़कागांव निवासी अरविंद राम (Arvind Ram) की बेटी कीर्ति कुमारी (3) (Kriti Kumari) के रूप में हुई है।

यह वही बच्ची है जो 21 नवंबर को घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। चार दिनों की खोज के बाद गुरुवार को उसका शव नहर में उपलाता मिला।

21 नवंबर को घर के पास खेलते समय हुई थी लापता | Gopalganj canal girl body

परिवार के अनुसार, बच्ची कीर्ति 21 नवंबर की शाम घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने उसे नजरों से ओझल पाया, तो तुरंत आसपास तलाश शुरू की गई।

घंटों खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन घबरा गए और मीरगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी रात गांव में सर्च अभियान चला, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला।

Gopalganj canal girl body | नहर में तैरता मिला शव, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना – गुरुवार सुबह नारायणपुर नहर के पास टहल रहे स्थानीय लोगों ने पानी में एक छोटे बच्चे का शव तैरता देखा। तुरंत इसकी खबर थावे थाने को दी गई।

Gopalganj canal girl body | सूचना मिलते ही पुलिस (Police) टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान करने पर पुष्टि हुई कि यह वही लापता बच्ची कीर्ति कुमारी है। नहर से शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातम – Gopalganj canal girl body | बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन नहर के पास पहुंचे। मासूम का निर्जीव शरीर देखते ही परिजनों की रोना धोना चालू हो गया।

Gopalganj canal girl body
Kriti Parent’s – img

Gopalganj canal girl body | बच्ची की मां बेहोश होकर गिर पड़ी। पिता (Father) का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया है। लोग सदमे में हैं कि आखिर 3 साल की मासूम नहर तक कैसे पहुंची।

थावे पुलिस (Thawe Police) ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है

  • क्या बच्ची खुद नहर तक चली गई?
  • क्या किसी तरह का हादसा हुआ?
  • क्या कोई अप्राकृतिक घटना हुई?
  • क्या यह अपहरण के बाद हत्या का मामला हो सकता है?

Gopalganj canal girl body – शुरुआती जांच में क्या मिला? पुलिस के अनुसार अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत drowning (पानी में डूबने) से हुई या कोई अन्य कारण है।

Gopalganj canal girl body

गोपालगंज में 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर दिया है। परिवार अपनी बच्ची को खोने के दर्द में टूट गए हैं, जबकि पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now