अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सिधवलिया प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन

ABVP सिधवलिया प्रखंड इकाई का पुनर्गठन: नए पदाधिकारियों की घोषणा

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गोपालगंज जिला इकाई द्वारा सिधवलिया प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया।

संगठन ने युवाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने की परंपरा को जारी रखते हुए उज्जवल कुमार को नगर मंत्री, राकेश कुमार को नगर अध्यक्ष, तथा आयुष गिरी को प्रखंड संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

पुनर्गठन के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार गोयल, एग्रीविज़न प्रांत सह संयोजक अश्विनी सोनी, तथा धीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Abvp
Abvp – img

चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए आकाश गोयल ने नई इकाई का गठन पूरा कराया और पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराया।

नई इकाई में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

  • नगर सह मंत्री: अनुभव कुमार शर्मा, अंकित कुमार, मनीष यादव
  • प्रखंड सह संयोजक: रवि कुमार कुशवाहा, युवराज गिरी, अजय कुमार शाह
  • SFD संयोजक: सानू कुमार | सह-संयोजक: विनीत सिंह
  • SFS संयोजक: अंकित सिंह | सह-संयोजक: बिट्टू सिंह
  • खेल संयोजक: शिवम सिंह | सह- संयोजक: तुषार
  • कला संयोजक: रिशु राय | सह-संयोजक: आशीष सिंह
  • मीडिया संयोजक: कृषलय कुमार | मीडिया सह-संयोजक: आशीष
  • एग्रीविज़न संयोजक: आदित्य कुमार | सह-संयोजक: प्रवीण
  • कार्यकारिणी सदस्य: आदित्य पटेल, आशुतोष, प्रिंस, मनीष सिंह

Abvp Gopalganj | विभाग संयोजक अनीष कुमार, जिला संयोजक मंजीत राय, खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी नए चयनित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि नई टीम छात्र हित और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts