Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज जिला परिषद के उपाध्यक्ष बने Dipak Kumar | निर्विरोध निर्वाचन से रचा नया अध्याय

On: January 12, 2026 10:41 PM
Follow Us:
Dipak Kumar
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़ संवाददाता, गोपालगंज।गोपालगंज जिला परिषद में सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और राजनीतिक देखने को मिला, जब जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, प्रशासनिक सतर्कता के बीच संपन्न हुआ। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि इस पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार, दीपक कुमार (Dipak Kumar), ने नामांकन दाखिल किया था।

नामांकन पत्र सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद वैध घोषित किया गया। अन्य कोई प्रत्याशी मैदान में न होने के कारण दीपक कुमार को निर्विरोध जिला परिषद का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिला परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दीपक कुमार को बधाई देते हुए कहा कि जिला परिषद स्थानीय विकास की रीढ़ है और उपाध्यक्ष की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और ग्रामीण विकास जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर जिला परिषद को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उपाध्यक्ष से अपेक्षा की गई कि वे अध्यक्ष और सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर जिले के विकास कार्यों को नई दिशा देंगे।

इस कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, जिला परिषद के सभी सदस्य तथा परिषद के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दीपक कुमार को बधाई दी और उनके कार्यकाल के सफल होने की कामना की।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक कुमार पटेल उर्फ दीपू (Dipak Kumar Patel – Dipu) बैकुंठपुर क्षेत्र संख्या 30 के निवासी हैं। उन्होंने अपने निर्वाचन के बाद कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं और उन्हें जिला परिषद के सभी सदस्यों का सर्वसम्मत समर्थन प्राप्त हुआ है।

दीपक कुमार (Dipak Kumar) ने इसे जनता और सदस्यों के विश्वास का परिणाम बताया और कहा कि वे इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Dipak Kumar (दीपक कुमार) ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित विकास, पंचायतों को मजबूत करना और आम लोगों की समस्याओं को जिला परिषद के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाना होगा।

Dipak Kumar
Dipak Kumar – Became the Vice President of the District Council

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाएंगे और सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करेंगे। जिला परिषद में उपाध्यक्ष का पद लंबे समय से महत्वपूर्ण माना जाता रहा है, क्योंकि यह पद न केवल प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करता है,

Dipak Kumar

बल्कि विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में भी अहम भूमिका निभाता है। दीपक कुमार (Dipak Kumar) का निर्विरोध निर्वाचन यह दर्शाता है कि उन्हें परिषद के भीतर व्यापक समर्थन और भरोसा हासिल है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now