टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/गोपालगंज- जन शक्ति छात्र परिषद (JSCP) के स्थापना समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
JSCP Gopalganj – इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री रेयाजुल हक़ राजू की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री रेयाजुल हक़ राजू ने कहा कि छात्र राजनीति लोकतंत्र की नर्सरी होती है और यदि छात्र संगठित होकर शिक्षा, अधिकार और समाज के लिए संघर्ष करें तो देश का भविष्य सशक्त बनता है।
उन्होंने जन शक्ति छात्र परिषद को युवाओं की आवाज़ बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
JSCP Gopalganj – जन शक्ति छात्र परिषद के संस्थापक अबुल हसन सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि JSCP छात्रों के हक, शिक्षा में समान अवसर, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।
संगठन का उद्देश्य छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति को आगे बढ़ाना है।

समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के नारे, जोशीले भाषण और एकजुटता ने युवाओं में नया उत्साह भर दिया।
जन शक्ति छात्र परिषद ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में संगठन शिक्षा, रोजगार, छात्र समस्याओं और सामाजिक सरोकारों पर मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा।
समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के संदेश के साथ किया गया। जन शक्ति छात्र परिषद् का बिस्तर भी किया गया
जिसमें जयराम प्रियदर्शी को संगठन का अध्यक्ष, सरिक नवाज को सचिव, मुकेश राम को कोषाध्यक्ष, प्रियदर्शनी पांडे महसचिव, अवध कुमार उपाध्यक्ष, उपेंद्र यादव को उपाध्यक्ष बनया गया
JSCP Gopalganj
मौके पर रजनीश कुमार, शहीद राजा, रवि अम्बेडकर, रवि कुमार, आलिया तबस्सुम, सालू सिंह, प्रियंका सिंह, किरण गिरी, शाक्षी कुमारी, सोना कुमारी, ब्यूटी कुमारी, निर्मला कुमारी आदि उपस्थित थे.







