Tds Virals न्यूज़ | गोपालगंज/बिहार- गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है।
जहर खाने से 30 वर्षीय नईमा खातून की मौत हो गई, जबकि मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान गंगवा गांव निवासी शहीद आलम की पत्नी नईमा खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति विदेश में रहते हैं, और घर में जेठानी व भसुर के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार को ही नईमा मायके से ससुराल लौटी थी। आरोप है कि लौटते ही जेठानी ने उसके साथ मारपीट की, जिसकी जानकारी नईमा ने फोन पर अपनी मां को दी थी।

कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे, तो ससुराल के सभी लोग फरार मिले।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।







