PU student union elections: जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगा चुनाव | कुलपति की घोषणा के बाद धरना समाप्त

टीडीएस वायरलस न्यूज़, पटना विश्वविद्यालय – पटना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12 जनवरी 2026 से विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना दे रहे थे।

सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर छात्रों के प्रतिनिधियों ने उप-कुलपति डॉ. नमिता सिंह से मुलाकात की।

छात्रों से बातचीत के दौरान उप-कुलपति ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में छात्र संघ चुनाव (PU student union elections Patna) की तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया।

साथ ही उन्होंने छात्रों की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक रूप से विचार करने की बात कही। उप-कुलपति के इस आश्वासन के बाद संयुक्त छात्र मोर्चा ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

छात्र नेता प्रिंस कुमार ने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पटना विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत है।

वहीं रिंकल यादव ने उप-कुलपति के हस्तक्षेप को छात्रों के हित में लिया गया अहम कदम बताया।घोषणा के बाद पूरे कैंपस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Related posts