Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

लाढपुर गांव में छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला

On: January 21, 2026 5:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, फुलवरिया/बिहार: गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढपुर गांव में मंगलवार देर शाम बड़ा मामला सामने आया। स्कूल जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया।

छेड़खानी का विरोध करने पर पंकज कुमार सिंह पर चाकू से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता सुदेश लाल सिंह को भी लाठी-डंडे और चाकू से घायल कर दिया गया।

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

पीड़ितों का कहना है कि गांव के कुछ युवक आए दिन छात्राओं से छेड़खानी करते थे, जिससे इलाके में डर का माहौल है।

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। गाँव के लोगों का कहना है हर गाँव में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now